यूपीः मुस्लिम नेता ने कहा, हिंदू थे हमारे पूर्वज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई हमले के गुनहगार आतंकी याकूब मेमन की पत्नी को सांसद बनाने की मांग करने वाले महाराष्ट्र सपा के पूर्व उपाध्यक्ष फारूक घोसी ने यहां कहा कि वे पहले यादव थे, परिवर्तित होकर घोसी हो गए।
रविवार को विवादित परिसर देखने के बाद मीडिया से बात करते हुए घोसी ने कहा कि कहीं न कहीं हम हिंदू से परिवर्तित होकर मुसलमान हुए हैं। हिंदू धर्म में भेदभाव था, इसलिए इस्लाम में आ गए।
महाराष्ट्र सपा के पूर्व उपाध्यक्ष फारूक घोसी ने कहा है कि कहीं न कहीं हम हिंदू से परिवर्तित हो मुसलमान हुए हैं। हिंदू धर्म में भेदभाव था, इसलिए इस्लाम में मुहब्बत के नाते हम आए हैं। पहले मैं यादव था परिवर्तित होकर घोसी हुआ हूं। फारूक विवादित परिसर देखने के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
याकूब की पत्नी की पैरवी को लेकर आए थे चर्चा में
आतंकी को फांसी की सजा के बाद उसकी पत्नी को सांसद बनाए जाने की मांग करने के बाद चर्चा में आए महाराष्ट्र सपा के पूर्व उपाध्यक्ष फारूक घोसी ने रविवार को एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव से मिलने के बाद अयोध्या पहुंच विवादित परिसर देखा।
वे सामान्य दर्शनार्थियों की भांति अनुमति लेकर दोपहर लगभग पौने तीन बजे थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के साथ दर्शन मार्ग के रंगमहल बैरियर पर पहुंचे। यहां से कतार में दर्शन मार्ग पर जांच बैरियरों को पार कर परिसर में प्रवेश किया और रामगुलेला मार्ग से लौटे।
मीडिया से बात करते हुए फारूक घोसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी यदि सौहार्द्र चाहते हैं तो अयोध्या विवाद के हल के लिए आगे आएं। कहा कि कहीं न कहीं हम हिंदू से परिवर्तित हो मुसलमान हुए हैं। हिंदू धर्म में भेदभाव था। इसलिए इस्लाम में मुहब्बत के नाते हम आए हैं।
पहले मैं यादव था परिवर्तित होकर घोसी हुआ हूं। कहा कि पिछली सरकारों में मुसलमान विवादित परिसर में नहीं जा सकता था। लेकिन आज मेरे जाने से यह साबित हो गया कि अखिलेश यादव की सरकार में मुसलमान विवादित स्थल पर उसी तरह जा सकता है जैसे हिंदू जाते हैं।