फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Muslim community continuously progressing in business sector in Lucknow number one in taking loans

UP News: उद्यम क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा मुस्लिम समाज, कर्ज लेने में नंबर वन... दूसरे पर बौद्ध समाज

Tue, 08 Apr 2025 08:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह आशीष गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
आशीष गुप्ता, अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 08:33 AM IST
सार

एसएलबीसी (राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति) की वित्तीय वर्ष 2024-25 की छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, उद्यम क्षेत्र में अल्पसंख्यक वर्ग के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाओं का सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिम समाज ने उठाया है।

विज्ञापन
Muslim community continuously progressing in business sector in Lucknow number one in taking loans
लोन - फोटो : istock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मुस्लिम समाज उद्यम क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहा है। तीन साल के आंकड़ों के मुताबिक अल्पसंख्यक वर्ग में सबसे ज्यादा मुस्लिम उद्यमी तैयार हो रहे हैं। पिछले वित्तीय वर्ष में जहां 6.73 फीसदी मुस्लिम उद्यमियों ने 1020 करोड़ का कर्ज लिया था, वहीं इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती छह महीने में सितंबर तक 6.83 फीसदी मुस्लिमों उद्यमियों ने 831 करोड़ का कर्ज हासिल कर लिया। वित्तीय वर्ष खत्म होने वक्त तक यह आंकड़ा दोगुना पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन


अप्रैल से लेकर सितंबर तक अल्पसंख्यक वर्ग के 69576 उद्यमियों को 931 करोड़ का कर्ज बांटा गया है। तीन साल की रिपोर्ट के मुताबिक, 0.30 फीसदी की वृद्धि दर से यह सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। 30 सितंबर 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते छह महीने में ही अल्पसंख्यक श्रेणी में 67,347 मुस्लिम उद्यमियों (6.83 फीसदी) ने विभिन्न बैंकों से 801 करोड़, 220 बौद्ध उद्यमियों (5.67 फीसदी) ने 4.7 करोड़, 1177 सिख उद्यमियों (4.92 फीसदी) ने 81 करोड़, 693 ईसाई उद्यमियों (3.38 प्रतिशत) ने 21 करोड़ और 125 जैन समाज के उद्यमियों ( 2.53 प्रतिशत) ने 23.47 करोड़ का कर्ज लिया।
विज्ञापन


इसमें निजी बैंकों ने सबसे ज्यादा 56,922 मुस्लिम उद्यमियों को 461 करोड़ का कर्ज बांटा है। कोटक महिंद्रा बैंक ने सबसे ज्यादा 42,436 मुस्लिमों को 219.67 करोड़ रुपये का कर्ज दिया। वहीं, सरकारी क्षेत्र की बैंकों ने 8738 मुस्लिम उद्यमियों को 326.51 करोड़ का कर्ज दिया है जिसमें एसबीआई ने सबसे ज्यादा 2678 मुस्लिम उद्यमियों को 94.31 करोड़ का कर्ज बांटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते तीन साल में अल्पसंख्यक वर्ग के उद्यमियों की संख्या/कर्ज (करोड़ रुपये में)

  • वित्तीय वर्ष- मुस्लिम - क्रिश्चियन-बौद्ध-सिख- जैन संख्या/कर्ज
  • 2024-25- 67347/801- 693/21- 220/5- 1177/81- 126/24
  • 2023-24- 66629/1020- 936/27- 412/11- 1033/119- 269/29
  • 2022-23- 63531/913- 879/21- 398/14- 1173/82- 218/45

 

बीते तीन साल में कर्ज की स्थिति प्रतिशत में

  • धर्म- 2024-25- 2023-24- 2023-22
  • मुस्लिम- 6.83- 6.76- 6.46
  • ईसाई- 3.38- 4.56- 4.28
  • बौद्ध- 5.67- 10.62- 10.26
  • सिख- 4.92- 4.32- 4.91
  • जैन- 2.53- 5.40- 4.38

 

जिले की धर्म आधारित जनसंख्या की स्थिति

  • धर्म- संख्या- प्रतिशत
  • हिंदू- 3537787- 77.08
  • मुस्लिम- 985070- 21.46
  • ईसाई- 20493- 0.45
  • बौद्ध- 3877- 0.08
  • सिख- 23883- 0.52
  • जैन- 4975- 0.11

एलडीएम मनीष पाठक ने बताया कि भाजपा सरकार में सर्वसमाज को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभ मिल रहा है। अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम समुदाय के लोग उद्यम क्षेत्र में आगे आ रहे हैं। इनका प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। उद्यम क्षेत्र में जो भी समाज आएगा, उसे सरकारी नियमों के तहत जिले की सभी बैंक कर्ज उपलब्ध करा रहे हैं, आगे भी करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed