लव मैरिज करने पर बहन को गोली मारने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में बहन की ससुराल में घुसकर उसे गोली मारने वाले हत्यारे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते 29 अप्रैल को आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया था।
काकोरी पुलिस ने त्यारोपी गौरव यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और अपाचे बाइक बरामद की है।
हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसने बहन के प्रेम विवाह करने से हुई बदनामी के चलते उसकी जान ली है।
आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
ये था मामला
मलिहाबाद के रहने वाले दयाराम यादव की बेटी रिशु (25) ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ अपने ममेरे भाई सुरेंद्र यादव से प्रेम विवाह कर लिया था।
रिशु और सुरेंद्र के इस कदम से दोनों के घरवाले काफी नाराज थे। शादी के बाद दोनों लखनऊ में किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिन बाद सुंद्र के घरवालों की नाराजगी शांत हुई तो वह पत्नी रिशु के साथ घर में रहने लगा।
लड़की पक्ष के लोगों में गुस्सा बरकरार था। बीते 29 अप्रैल की रात रिशु का भाई गौरव यादव बहाने से बहन की ससुराल पहुंचा और उसने बहन की कनपटी से तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी।
गोली लगने से रिशु की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही थी तभी मुखबिर की सूचना पर उसे रहमानखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया गया।