फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of priest, his son is arrested

Lucknow News: बेटे संग रायबरेली गए पुजारी की हत्या

Mon, 15 May 2023 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 15 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Murder of priest, his son is arrested
लखनऊ। आशियाना इलाके में रहने वाले पुजारी राम मनोहर अवस्थी (65) की रायबरेली में हत्या कर शव शनिवार शाम बछरावां इलाके में फेंक दिया गया। आरोप पुजारी के बड़े बेटे राजेंद्र पर लगा है। मृतक के छोटे बेटे अनुराग ने हत्या की तहरीर दी है। आशियाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

बछरावां इंस्पेक्टर बृजेश राय के मुताबिक, संपत्ति के लालच में बड़े बेटे ने पिता की धारदार हथियार से वारकर हत्या की थी। बाकी मामले की जांच आशियाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

आशियाना के भदरुख इलाके में राम मनोहर अवस्थी छोटे बेटे अनुराग के साथ रुचिखंड इलाके में रहते थे।
वह सेक्टर एल स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी थे। राम मनोहर का बड़ा बेटा राजेंद्र परिवार के साथ भदरुख इलाके में रहता है। पुजारी के छोटे बेटे अनुराग के अनुसार, बृहस्पतिवार को पिता बड़े भाई राजेंद्र के साथ बाइक से बछरावां पहसाना गांव गए थे। देर रात तक नहीं लौटे तो अनुराग बड़े भाई के घर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि राजेंद्र वापस नहीं आया है और अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ कर गया था। दूसरे दिन भी जब पिता और बड़ा भाई नहीं आए तो अनुराग शुक्रवार देर रात आशियाना थाने गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचा। आरोप है कि पुलिस ने मतगणना में व्यस्तता का हवाला देते हुए गुमशुदगी दर्ज नहीं की थी।
शनिवार सुबह बछरावां पुलिस को सड़क किनारे राम मनोहर अवस्थी का शव खून से लथपथ मिला। सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सूचना पर अनुराग बछरावां पहुंचा और शव की शिनाख्त की, जबकि राजेंद्र लापता था।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद डलमऊ इलाके में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनुराग ने राजेंद्र पर पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए आशियाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने राजेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

रायबरेली पुलिस का दावा : संपत्ति के लालच में की पिता की हत्या
पुजारी राम मनोहर की हत्या के मामले में इंस्पेक्टर बछरांवा बृजेश राय ने बताया कि अभी तक की छानबीन में इस बात का पता चला कि उनकी हत्या बड़े बेटे राजेंद्र ने संपत्ति के लालच में की है। बुजुर्ग की रायबरेली में जमीन है। बड़ा बेटा जमीन को उसके नाम करने का दबाव डाल रहा था। वह पिता को बाइक से जमीन की रजिस्ट्री उसके नाम करने के लिए लाया था, पर पिता ने इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed