फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of old former

सिर कूंचकर किसान की हत्या

Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
murder of old former
लखनऊ। बंथरा के गड़रियनखेड़ा गांव में किसान जगजीवन रावत की रविवार रात घर के बरामदे में सोते वक्त सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। मगर पास के कमरे में सो रहे उनके बेटे को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह बेटे ने चारपाई के नीचे खून फैला देख पिता के ऊपर से कंबल हटाया तो खून से लथपथ लाश देख पुलिस को सूचना दी। वारदात की वजह पता नहीं चल सकी मगर संपत्ति विवाद समेत अन्य पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बंथरा के लोनहा गांव निवासी जगजीवन रावत (45) करीब दस वर्ष से गांव से कुछ दूर गड़रियनखेड़ा गांव के पास अपने खेत में मकान बनाकर रहते थे। वर्ष 2015 में उनकी पत्नी वीरमती की ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। जगजीवन के दो बेटे शिवा उर्फ गोलू (18) और रीतेश (15) हैं। रीतेश काफी समय से राजाजीपुरम की एक दुकान पर नौकरी करने के साथ ही वहीं रहता है। जबकि शिवा गड़रियनखेड़ा स्थित घर में जगजीवन के साथ रहता है।
विज्ञापन

शिवा के मुताबिक, रविवार रात उसके पिता खाना खाने के बाद बाहर बरामदे में सोए थे और वह कमरे में सो गया था। सोमवार सुबह शिवा कमरे से निकला तो देखा कि पिता की चारपाई के नीचे खून फैला था। उसने जगजीवन के ऊपर पड़ा कंबल हटाया तो खून से लथपथ उनकी लाश देख चीख पड़ा। जगजीवन का सिर बुरी तरह से कूंचा गया था। शिवा ने लोनहा गांव में रहने वाले अपने ताऊ रामविलास के साथ ही परिवार के अन्य लोगों को सूचना दी। बंथरा इंस्पेक्टर धनंजय सिंह पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति विवाद में वारदात की आशंका
शिवा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रविवार को दिन में गांव के दो लोग घर आए थे और दोनों ने उसके पिता के साथ शराब पीने के साथ ही मीट पकाकर खाया था। शाम करीब पांच बजे दोनों व्यक्ति चले गए थे। शिवा ने बताया कि उसके पिता अपने हिस्से की काफी जमीन कई लोगों को बेच चुके थे। सोमवार को भी उन्हें अपनी कुछ जमीन की रजिस्ट्री करने जाना था। मगर इससे पहले ही उनकी हत्या हो गई। ऐसे में संपत्ति विवाद में जगजीवन की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शिवा ने किसी से भी रंजिश न होने की बात कही है मगर घर में हत्या हो गई और उसे भनक तक नहीं लगी, यह बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed