फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder of maneger of midland hospital

मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 18 Jul 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Murder of maneger of midland hospital
मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर की घर में ही धारदार हथियार से हत्या, भाई बोला, कमरे में थे कुछ लोग, सभी फरार
विज्ञापन

महानगर स्थित मिडलैंड अस्पताल के मैनेजर विश्वजीत सिंह पुंडीर (30) की मंगलवार देर रात गोमतीनगर के विश्वासखंड-3 स्थित उनके घर में ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।
कई ऐसी चीजें थीं जो हत्या की ओर इशारा कर रही थीं फिर भी पुलिस वारदात को हादसा बताती रही। भाई इंद्रजीत के मुताबिक विश्वजीत के कमरे में कुछ लोग रात को थे।
विज्ञापन

लेकिन हत्या के बाद सभी फरार हैं। आखिर में पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) उत्तरी सुकीर्ति माधव के मुताबिक विश्वजीत मंगलवार शाम 6.30 बजे के करीब अस्पताल से घर पहुंचा।
इसके बाद करीब एक घंटे तक घर पर था। इसके बाद बाहर निकल गया। रात नौ बजे आया। उसने अंतिम बार नौ बजे मोबाइल से किसी को कॉल की थी।
लेकिन सोशल मीडिया पर वह रात 11 बजे तक सक्रिय रहा। रात 11 बजे के करीब अंतिम बार उसने व्हाट्सएप पर चैटिंग की थी। रात डेढ़ बजे वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर स्थित अपनी मां के कमरे में खून से लथपथ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ था-मां से कहा, मुझे बचा लो और बेहोश हो गया
भाई इंद्रजीत व मां मंगला ने बताया, विश्वजीत मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में रहता था। उसके कमरे में जाने केलिए बाहर से सीढ़ी है। वह अक्सर देर रात में आता था। इसलिए उसके पास घर के मेन गेट की एक चाबी भी रहती थी। मां के मुताबिक, रात में वह पहली मंजिल पर अपने कमरे में सो रही थी। करीब डेढ़ बजे दरवाजे पर दस्तक हुई। दरवाजा खोला तो विश्वजीत खून से लथपथ था। वह कमरे में आते ही गिर गया। उसने कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझे बचा लो। इसके बाद वह बेहोश हो गया।
ऑपरेशन हुआ लेकिन बचाया नहीं जा सका
मिडलैंड के डॉक्टरों ने तुरंत ही उसे ऑपरेशन थिएटर पहुंचाया। करीब 20 मिनट तक सर्जरी की गई। लेकिन ज्यादा रक्तस्राव हो जाने से उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने बताया कि उसके पेट पर थोड़ी दूर पर दो गहरे घाव थे। पहले उन लोगों ने इसे गोली लगना समझा था, लेकिन फिर पता चला कि किसी धारदार हथियार का घाव है।
पुलिस की थ्योरी...
टी-शर्ट में दस सेमी. की दूरी पर दो छेद मिले, एंगल से लगी चोट
पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्वजीत की टीशर्ट में दस सेंटीमीटर की दूरी पर दो जगह गोल छेद के निशान मिले। ग्राउंड फ्लोर पर रेलिंग के पास गैलरी में खून फैला था। विश्वजीत चारदीवारी पर लगे लोहे के नुकीले एंगल पर गिरकर घायल हो गया था। वहीं एएसपी ग्रामीण विक्रांत वीर का कहना है कि घर में जबरदस्ती प्रवेश के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। कोई ऐसी कॉल डिटेल या परिस्थितियां नहीं मिली हैं जिससे यह हत्या लगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
पर, एंगल पर कोई खून के निशान क्यों नहीं?
अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक रिश्तेदार व अस्पताल कर्मी यही कहते रहे कि जिस तरह से दोनों घावों के बीच की दूरी है, वह एंगल के नहीं हो सकते हैं। एंगल से होते तो उसमें खून जरूर लगा मिलता।
परिवार ने उठाए सवाल
भाई के मुताबिक रात को विश्वजीत के कमरे में कौन लोग थे? और वे लोग जख्मी हालत में उसको छोड़कर क्यों भागे?
- फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से किसी महिला के बाल मिले हैं। कौन थी वह महिला?
- हमलावरों के साथ विश्वजीत के संघर्ष के सुबूत भी पुलिस को मिले, जगह-जगह खून बिखरा पड़ा था। इतना होने के बावजूद घर में मौजूद किसी व्यक्ति को पता क्यों नहीं चला?
ये सवाल जिनके जवाब तलाशने होंगे
किसने कमरे में पहुंचाया
पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं तलाश पाई कि वह घायल होने के बाद तौलिया पहनने के लिए कमरे में गया था या किसी ने उसे कमरे में पहुंचाया था।
वो युवती कौन जिसके बाल मिले?
पुलिस के मुताबिक, मौके से एक युवती के बाल मिले हैं जिसे जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि बाल किसके हैं। विश्वजीत ने रात 9.30 बजे अंतिम कॉल किसी युवती को की थी। विश्वजीत के मोबाइल फोन की डिटेल निकालने के लिए कोड लॉक खोलने का इंतजाम किया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या व हादसे का राज मोबाइल से ही खुलेगा।
हत्यारों का नाम क्यों नहीं बताया
अगर विश्वजीत की हत्या हुई है तो वह जब खून से लथपथ मां के कमरे में पहुंचा तो उसने हत्यारों का नाम क्यों नहीं बताया। जबकि यह कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझे बचा लो। कहीं कोई ऐसी बात तो नहीं जिसे घर वाले भी छिपा रहे हैं।
कमरे में मिला गांजा, सिगरेट व बियर के केन
पुलिस के मुताबिक, विश्वजीत अविवाहित था। उसके कमरे की तलाशी में गांजा, सिगरेट व कुछ सिगरेट में गांजा भरा मिला। कमरे से बियर के छह केन भी मिले हैं। पुलिस का कहना है विश्वजीत नशे का लती था। कमरे में अक्सर दोस्तों की महफिल सजती थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति होगी साफ
एडीजी लखनऊ जोन, राजीव कृष्ण ने बताया कि विश्वजीत के शरीर पर धारदार हथियार के दो निशान मिले हैं। कमरे, सीढ़ी व बैठक में खून फैला मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उसी आधार पर पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed