फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of grand mother

पोते ने दादी को सिल-बट्टे से कूंचकर मार डाला

Wed, 14 Jul 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
murder of grand mother
लखनऊ। सरोजनीनगर के बेहसां गांव में सोमवार देर रात नशेड़ी पोते ने अपनी दादी चंपावती (71) की सिल-बट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी दादी के हाथ से सोने का कंगन और 20 हजार रुपये भी लेकर भाग गया। मृतका के बेटे की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात के पहले नशेड़ी पोते ने दादी से रुपये मांगे थे जिसका विरोध करने पर जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर महेंद्र सिंह के मुताबिक, बेहसा गांव में चंपावती, बेटे संतलाल और पोते नीरज के साथ रहती थीं। चंपावती का बेटा संतलाल व पोता नीरज दोनों कोई काम नहीं करते थे। पूरे परिवार का खर्च बूढ़ी चंपावती को उठाना पड़ता था। पोता नीरज शराब व जुए का लती है। वह रोज शराब के लिए दादी से रुपये मांगता था। सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे वह नशे में धुत होकर दादी के पास पहुंचा और शराब के लिए रुपये मांगे। चंपावती के मना करने पर नीरज ने वहां रखे सिल-बट्टे से चंपावती के चेहरे व सिर पर ताबड़तोड़ वार किए और भाग गया। चीख सुनकर बेटा संतलाल कमरे में पहुंचा तो खून से लथपथ मां चंपावती को लेकर अस्पताल गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पास के गांव में रहने वाली चंपावती की बेटी शारदा भी पहुंची। उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि नीरज ने चंपावती की हत्या के बाद उनके हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये और 20 हजार रुपये नकदी भी लेकर भाग गया है।
विज्ञापन

शारदा के मुताबिक, चंपावती ने हाल ही में एक जमीन बेची थी जिसकी रकम भी चंपावती के पास थी। वह रकम भी गायब है। नशे के कारण नीरज की पत्नी रूबी भी उसे छोड़कर बच्चों के साथ मायके जा चुकी है। पिछले दिनों उसने अपनी शादी में मिली बाइक भी नशे के लिए गिरवी रख दी थी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस सभी आरोपों की पड़ताल कर रही है। जल्द ही नीरज को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां की चीख सुन दौड़ा बेटा, धक्का देकर भागा आरोपी
चंपावती के बेटे संतलाल ने पुलिस को बताया कि सिल-बट्टे से जब नीरज वार कर रहा था। तो उस वक्त उसकी मां की चीख निकली। वह दूसरे कमरे में था। दौड़कर वह मां के कमरे में गया। तो दरवाजे के पास ही नीरज दिखा। जिसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वह नाकाम रहे। संतलाल के मुताबिक नीरज ने भागते समय कहा कि परेशान न हो तुम्हारा कष्ट काट दिया। अब कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद संतलाल को तेजी से धक्का दिया। जिससे वह दरवाजे के पास गिर गया। जबतक वह संभलता नीरज भाग चुका था। अंदर का नजारा देखक संतलाल के मुंह से चीख निकल गई। तखत पर मां चंपावती खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में पड़ोसियों की मदद से चंपावती को अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वारदात के दो घंटे बाद पुलिस को दी सूचना
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह केमुताबिक वारदात रात करीब 10.30 से 11 बजे केबीच है। पुलिस को रात में करीब 12.30 बजे के बाद सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया। पुलिस ने खून सने सिल-बट्टे को कब्जे में ले लिया। उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। वहीं आशंका है कि नीरज ने पहले चंपावती का गला घोंटा, फिर बेसुध होने के बाद उसे सिर व चेहरे पर वार किया। मंगलवार सुबह संतलाल की तहरीर पर नीरज केखिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बुआ ने लगाया नकदी व जेवरात लेकर भागने का आरोप
वारदात की सूचना मिलने के पर देर रात को पास के गांव में रहने वाली चंपावती की बेटी शारदा भी पहुंची। उसने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि नीरज ने चंपावती की हत्या के बाद उनके हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन जिसकी कीमत करीब 90 हजार रुपये और 20 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गया है। शारदा के मुताबिक चंपावती ने हाल ही में एक जमीन बेचा था। जिसका रुपया भी चंपावती के पास था। वह रकम भी नहीं मिल रही है। पुलिस इन आरोपों के बारे में भी पड़ताल कर रही है।

कुछ दिन पहले गिरवी रखी थी बाइक
परिवारीजनाें के मुताबिक शराब के नशे के लिए आए दिन नीरज विवाद करता था। इसी हरकत के कारण नीरज की पत्नी भी उसे छोड़कर मायके जा चुकी है। पत्नी के मायके जाने के बाद वह पूरी तरह से निरंकुश हो गया। वह दिन हो रात हर वक्त शराब के नशे में धुत्त रहता था। रुपये न होने पर घर के सामान भी गिरवी रख देता था। कुछ दिन पहले ही उसने शादी में मिली बाइक को नशे के लिए 10 हजार रुपये में गिरवी रख दिया। इतनी बड़ी रकम को भी वह शराब में खत्म कर दिया। रविवार की रात से ही वह दादी चंपावती से झगड़ा कर रहा था। सोमवार रात को उसने दादी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed