फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of brijmohan : suspition on nearest

बृजमोहन की हत्या में करीबी पर शक

Sun, 28 Mar 2021 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
murder of brijmohan : suspition on nearest
लखनऊ। रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के नौकर बृजमोहन की हत्या में विभिन्न पहलुओं पर जांच के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। हत्यारे को घर के बारे में पुख्ता जानकारी थी। वहीं, पुनीत के घर में दाखिल होने के लिए हत्यारों को संघर्ष भी नहीं करना पड़ा था। इसी आधार पर पुलिस इस घटना को लेकर किसी करीबी या परिचित पर ही शक जता रही है।
विज्ञापन

कैंटोनमेंट के हाई सिक्योरिटी जोन में सोमनाथ द्वार के पास रेलवे कॉलोनी निवासी रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर पुनीत कुमार के नौकर बृजमोहन (32) की शुक्रवार को गला घोंटने के साथ ही धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बृजमोहन के परिवारीजन शव लेकर फीरोजाबाद चले गए। शनिवार को पुलिस अधिकारियों ने दोबारा घटनास्थल का मुआयना किया। बृजमोहन का शव मिलने की सूचना देने वाले विनय और अशोक के बयान दर्ज किए गए। जांच में पता चला कि बृजमोहन ने किसी परिचित को देखकर दरवाजा खोला था। उस शख्स को पता था कि घर में कब कौन कितने बजे आता-जाता है। यहां तक पुनीत के घर से जाने और दोपहर में खाना लेने के लिए ड्राइवर के आने का समय भी पता था। शनिवार को पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे कुछ सीसीटीवी की फुटेज हासिल की है। इसकी मदद से बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसीपी कैंट अर्चना सिंह ने बताया कि बृजमोहन की हत्या के मामले में किसी प्रकार की कोई रंजिश या विवाद की बात अब तक सामने नहीं आई है। ऐसे में लूटपाट के लिए वारदात अंजाम दिए जाने की आशंका है। इसमें किसी करीबी के शामिल होने का शक है। फिर भी कुछ अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर आने-जाने वालों का जुटाया जा रहा ब्योरा
इंस्पेक्टर कैंट नीलम राणा ने बताया कि पुनीत के घर में बदमाशों के जबरन घुसने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। ऐसे में आशंका है कि बृजमोहन ने किसी परिचित को दरवाजा खोला हो और उसी ने वारदात अंजाम दी हो। सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों समेत अन्य तरह से पुनीत के घर आने-जाने वाले लोगों का पूरा ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed