फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of bjp leader's neice

लखनऊ : लेनदेन के विवाद में हुई थी भाजपा नेता के भाई की हत्या, 25 लाख रुपये का था विवाद

Tue, 21 Dec 2021 06:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 21 Dec 2021 06:25 PM IST
सार

मोहनलालगंज में चार दिन पहले भाजपा नेता के भाई मुकेश सिंह को अगवा किया गया और गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव आउटर रिंग रोड के पास फेंक दिया गया। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ में सामने आया कि मुकेश की हत्या 25 लाख रुपये के लेनदेन में की गई है।

विज्ञापन
murder of bjp leader's neice

विस्तार

मोहनलालगंज में चार दिन पहले भाजपा नेता के भाई मुकेश सिंह को अगवा किया गया और गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव आउटर रिंग रोड के पास फेंक दिया गया। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ में सामने आया कि मुकेश की हत्या 25 लाख रुपये के लेनदेन में की गई है। यह रकम मुकेश आरोपियों से मांग रहे थे। हत्या में तीन लोग शामिल थे। हिरासत में लिया गया व्यक्ति उनमें से एक है। उससे देर रात तक पूछताछ जारी रही। वहीं, दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिण राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक भाजपा नेता विनोद सिंह पार्टी के क्षेत्रीय पदाधिकारी रहे हैं। उनके भाई मुकेश सिंह बृहस्पतिवार देर शाम घर से बाजार जाने के लिए निकले थे। बाजार में किसी की कॉल आई। कुछ देर बाद उनके पास सफेद कार सवार तीन लोग पहुंचे। मुकेश उनसे बातचीत करने के बाद कार में बैठकर कहीं चले गए। इधर, देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। देर रात को पुलिस ने गुमशुदगी भी दर्ज कर ली। शुक्रवार सुबह मुकेश सिंह का शव हरिकंशगढ़ी के पास आउटर रिंग रोड के किनारे पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने मुकेश के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन


कॉल डिटेल ने खोला हत्या का राज
इसके बाद पुलिस ने मुकेश के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली, जिसमें बृहस्पतिवार रात को अंतिम बार कॉल आने वाले नंबर की जानकारी जुटाई गई। वह नंबर मुकेश के पुराने परिचित का था। सूत्रों के मुताबिक जिसके  मोबाइल नंबर से मुकेश को कॉल आई थी, वह सट्टा भी लगवाता है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच रविवार देर रात एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात के बारे में अहम जानकारी दी। इस के बाद पुलिस ने दो अन्य की तलाश में में सोमवार देर रात तक कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधार के पैसे मांग रहे थे मुकेश
पुलिस के मुताबिक मुकेश ने आरोपियों को लाखों रुपये दिए थे, जिसका तकादा कर रहे थे। रुपये देने से बचने के लिए तीनों ने मुकेश की हत्या की साजिश रची। हत्या में मुकेश के परिचित की कार का प्रयोग किया गया है। पुलिस को कार नंबर मिल गया है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक उधारी की रकम करीब 20 से 25 लाख रुपये की बताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज अखिलेश कुमार मिश्र के मुताबिक अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed