{"_id":"5d7018768ebc3e015c0c9cbe","slug":"murder-mystery-lucknow-news-lko4798895166","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला रिश्तेदार के घर लटका मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव, घरवालों को नहीं दी सूचना, शव करा दिया सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला रिश्तेदार के घर लटका मिला रेस्टोरेंट संचालक का शव, घरवालों को नहीं दी सूचना, शव करा दिया सील
Thu, 12 Sep 2019 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
अजीत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में पारा के मुन्नूखेड़ा में रिश्तेदार नंदिनी तिवारी के घर पर फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाने वाले ठाकुरगंज निवासी अजीत अवस्थी उर्फ चिक्कू (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव रिश्तेदार के घर पर ही लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
नंदिनी ने अजीत के परिवारीजनों को मौत की सूचना नहीं दी और पंचनामा कराकर शव सील करा दिया। जानकारी पाकर पहुंचे परिवारीजनों ने नंदिनी समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पारा थाना में केस दर्ज कराया है। पुलिस नंदिनी से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर अपराध राजेश सिंह ने बताया कि अजीत ठाकुरगंज के प्रेमनगर बरौरा हुसैनबाड़ी में रहता था और मुन्नूखेड़ा में एलडीए कॉलोनी निवासी अपनी रिश्तेदार नंदिनी तिवारी के घर पर फास्ट फूड रेस्टोरेंट चलाता था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह घर से रेस्टोरेंट के लिए निकला।
विज्ञापन
दोपहर को अजीत के दोस्त दीपक तिवारी ने परिवारीजनों को फोन कर उसकी मौत की सूचना दी तो कोहराम मच गया। दीपक ने बताया कि उसने लोकबंधु अस्पताल में अजीत का शव देखा था। नंदिनी शव का पंचनामा करा रही थी और अजीत के परिवार का कोई सदस्य आसपास मौजूद नहीं था। शक होने पर उसने परिवारीजनों को फोन किया।

Trending Videos
नंदिनी अपने पति से ले चुकी थी तलाक
अजीत के पिता अंजनी अवस्थी, मां सुनीता, पत्नी रोहिणी समेत अन्य परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो शव सील किया जा चुका था। परिवारीजनों ने कहा कि वह अजीत का चेहरा तक नहीं देख सके। उन्होंने नंदिनी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
इंस्पेक्टर अपराध राजेश सिंह ने बताया कि नंदिनी के अलावा अभिषेक तिवारी, राजेंद्र तिवारी और रोहित मिश्रा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। नंदिनी से पूछताछ की जा रही है। उधर, परिवारीजनों ने बताया कि अजीत चार भाई अश्वनी, अनमोन व आकाश में सबसे बड़ा था।
करीब सात साल पहले उसकी शादी हरदोई के अतरौली स्थित भटपुर निवासी सुरेंद्र दीक्षित की बेटी रोहिणी से हुई थी। उसके पांच साल का बेटा शौर्य भी है। पुलिस के मुताबिक नंदिनी अपने पति से तलाक ले चुकी है और बेटे के साथ रहती है। उसका अजीत से नजदीकी रिश्ता था।
अजीत अक्सर नंदिनी के घर पर ही रहता था। मंगलवार दोपहर अजीत का किसी बात पर नंदिनी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने कमरा बंद करके फांसी लगा ली।