शक्की मामा ने अपने ही भांजे को बेरहमी से काट डाला
भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के पिपरा संडवा निवासी राममूरत के अनुसार शुक्रवार रात वह पत्नी उरेही तथा बेटे राजेश (19) संग घर में सो रहे थे।
देर रात गांव का ही रहने वाला राजेश का मामा साधूराम धारदार हथियार लेकर राममूरत के घर पहुंचा।
साधूराम ने राजेश गले व सीने पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए। मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। इस बीच उरेही जाग गई।
15 दिन पहले घर आया था राजेश
आसपास के लोगों ने साधूराम को भागते समय पकड़ लिया। उरेही की तहरीर पर साधूराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
उधर, थानाध्यक्ष अफसर परवेज के मुताबिक साधूराम ने बताया कि उसने हत्या इसलिए कि क्योंकि उसे शक था कि राजेश और उसकी बहू के बीच संबंध थे।
राजेश मुंबई में नौकरी करता था और 15 दिन पहले ही घर आया था।