फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in up

शक्की मामा ने अपने ही भांजे को बेरहमी से काट डाला

Sun, 01 Mar 2015 02:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Sun, 01 Mar 2015 02:53 PM IST
विज्ञापन
murder in up
बहू से संबंध के शक में मामा ने शुक्रवार रात सोते समय भांजे के गले और सीने पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई प्रहार किए।
विज्ञापन


भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के पिपरा संडवा निवासी राममूरत के अनुसार शुक्रवार रात वह पत्नी उरेही तथा बेटे राजेश (19) संग घर में सो रहे थे।

देर रात गांव का ही रहने वाला राजेश का मामा साधूराम धारदार हथियार लेकर राममूरत के घर पहुंचा।

साधूराम ने राजेश गले व सीने पर धारदार हथियार से कई प्रहार किए। मौके पर ही राजेश की मौत हो गई। इस बीच उरेही जाग गई।

15 ‌दिन पहले घर आया था राजेश

murder in up

आसपास के लोगों ने साधूराम को भागते समय पकड़ लिया। उरेही की तहरीर पर साधूराम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

उधर, थानाध्यक्ष अफसर परवेज के मुताबिक साधूराम ने बताया कि उसने हत्या इसलिए कि क्योंकि उसे शक था कि राजेश और उसकी बहू के बीच संबंध थे।

राजेश मुंबई में नौकरी करता था और 15 दिन पहले ही घर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed