{"_id":"752690219e929563e511891eff98ed66","slug":"murder-in-front-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनी: पुलिस सुरक्षा में पति-पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सनसनी: पुलिस सुरक्षा में पति-पत्नी की हत्या
अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 14 Nov 2013 08:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांगनौली गांव में पिछले साल हुई बेटे और भतीजे की हत्या के चश्मदीद गवाह रामवीर और उसकी पत्नी सरोज को सुरक्षा में मिले दो सिपाहियों के सामने ही बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया।
विज्ञापन
घटना बुधवार दोपहर करीब बारह बजे गांव के पास सरेआम हुई।
ऑटोमेटिक असलाह से लैस 10-12 बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देने वाली यह वारदात दोनों सिपाहियों की एसएलआर छीनकर अंजाम दी।
डबल मर्डर में एक-एक लाख के ईनामी अपराधी अमित और प्रमोद के गिरोह का नाम आ रहा है। इन दोनों के खिलाफ ही दंपत्ति को गवाही देनी थी।
पढ़ें-'आतंकियों' के केस में फंसी अखिलेश सरकार
विज्ञापन
दोनों मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ ही रामवीर (50) और सरोज (45) के बेटे प्रवीन तथा भतीजे की पिछले साल हुई हत्या का केस चल रहा है।
ये दोनों अपराधी दंपति पर पहले भी कम से कम 10 बार फायरिंग कर चुके थे।
बुधवार के घटनाक्रम के मुताबिक रामवीर और सरोज अपनी सुरक्षा में लगे सिपाही आदेश और रूपकिशोर के साथ खेत से पैदल ही घर आ रहे थे।
किशनपुर बराल-दोघट मार्ग पर मलखान सिंह के मकान के सामने उन्हें 10-12 बदमाशों ने घेर लिया।
सिपाहियों की एसएलआर छीन मैगजीन निकाल ली, फिर पांच-छह बदमाश सिपाहियों को पीटने लगे।
इस बीच रामवीर भागकर मलखान के घर में घुसने लगा। उसे खींचकर बाहर निकाल लिया गया।
पढ़ें-अब मीडिया से बदसुलूकी पर उतरे आजम
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने दंपति पर तब तक गोलियां चलाईं जब तक वे गिरकर मर नहीं गए। हत्या के बाद बदमाश इत्मिनान से फरार हो गए।
सूचना पर दंपति के परिवार से काफी लोग वहां पहुंचे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। तीन घंटे तक शव नहीं उठने दिए गए। बाद में पुलिस जबरन शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागपत ले गई।