फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder in a village in amethi.

चुनावी रंजिश में प्रधान के पति की हत्या, जबरदस्त हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी
ब्यूरो/अमर उजाला, अमेठी Updated Thu, 28 Jul 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
murder in a village in amethi.
मृतक की पत्नी से बातचीत कर उन्हें समझाते एसपी - फोटो : amar ujala

चुनावी रंजिश में प्रधान के पति की हत्या कर दी गई। शव सुबह संग्रामपुर थाने के मड़ौली गांव के बिरहुआ के पास संपर्क मार्ग के किनारे पड़ा मिला। कुछ ही दूर पर ही बीयर की खाली बोतलें व सिगरेट का पैकेट पड़ा था। शव पर चोट के निशान नहीं थे लेकिन काला पड़ चुका था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी प्रधान के पति को जहर देकर मारने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने शव को घर पहुंचाया। शव घर पहुंचते ही हंगामा मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि बिना आरोपियों की गिरफ्तारी के वे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। एसपी की ओर से आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिवारीजन व ग्रामीण शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह के खिलाफ केस दर्ज, तीन गिरफ्तार

murder in a village in amethi.
पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर पूर्व प्रधान के भतीजे सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस सहित तीन टीमों का गठन किया है। तनाव को देखते हुए मृतक के घर पर पुलिस की तैनाती की गई है।

थाना क्षेत्र संग्रामपुर की ग्राम पंचायत धोएं निवासी धीरेंद्र ऊर्फ रामू पाल की गांव के शेर बहादुर यादव से चुनावी रंजिश चल रही थी। पंचायत चुनाव में रामू की पत्नी संगीता पाल ने शेर बहादुर की चाची सुवंशा देवी को पराजित किया था।

चुनाव के दौरान शेर बहादुर आदि ने रामू की पिटाई भी की थी जिसमें पुलिस ने केस दर्ज किया था। रामू के पिता भुवनेश्वर पाल व पत्नी संगीता के मुताबिक मंगलवार को रामू घर पर ही था।

बाइक लेकर गांव की ओर निकला...

murder in a village in amethi.
बिलखते परिवारीजन - फोटो : amar ujala

शाम को वह बाइक लेकर गांव की ओर निकला और टीकरमाफी बाजार में गांव के राम बहादुर गुप्ता के साथ देखा गया था। देर रात तक रामू घर नहीं लौटा तो परिवारीजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

बुधवार सुबह छह बजे थाना क्षेत्र के मड़ौली के बिरहुआ के समीप सड़क किनारे रामू का शव पाया गया।  सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवारीजन शव को घर ले गए।

इस बीच सीओ आरके चतुर्वेदी, एसडीएम अशोक कनौजिया के साथ ही अमेठी और पीपरपुर के थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।

ग्रामीण भड़क उठे और शेर बहादुर पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शेर बहादुर समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed