फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder case will be files if school van found unfit.

Lucknow: लखनऊ डीएम बोले- स्कूल वाहन अनफिट मिला तो हत्या का मुकदमा दर्ज होगा

Thu, 07 Jul 2022 07:12 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 07 Jul 2022 07:12 PM IST
सार

लखनऊ के जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों को स्कूल लाने ले जाने वाले वाहन फिट होने चाहिए। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
murder case will be files if school van found unfit.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में स्कूली बच्चे ढोने वाले अनफिट वाहनों पर अब धारा 302 व 307 के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। डीआईओएस, बीएसए संग स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्य की बैठक में डीएम सूर्यपाल गंगवार ने ये कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से ये निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मोटर वाहन नियमावली 1988 के मानकों के अनुरूप विद्यालयों को बच्चों को लाने व ले जाने वाले वाहन फिट रखने चाहिए। यदि कोई स्कूल अनफिट वाहनों का इस्तेमाल करते पाया गया तो डीआईओएस और बीएसए के माध्यम से उसकी मान्यता रद्द करने की कार्यवाही की जाएगी। यह भी चेतावनी दी कि जिन स्कूलों ने वाहनों का पंजीकरण नहीं कराया है, वह तीन दिन के अंदर इसे पूरा करवा लें।
विज्ञापन


बताया कि अनफिट वाहनों से स्कूली बच्चों को लाना-ले जाना पाया जाने पर धारा 302 व 307 के तहत एफआईआर कराई जाएगी। कहा कि स्कूल मालिकों व प्रधानाचार्यों को वाहनों की फिटनेस शत प्रतिशत रखनी होगी। इस दौरान एक निजी स्कूल की बस को पंजीकरण के अभाव में सीज करने के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीडीओ रिया केजरीवाल, आरटीओ, एआरटीओ के अफसर भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed