फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Murder accused of Executive Engineer arrested by police.

अधिशासी अभियंता की हत्या: पुलिस मुठभेड़ में दोनों हत्यारोपी गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में हुए घायल

Sun, 18 Aug 2024 11:59 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sun, 18 Aug 2024 11:59 AM IST
सार

जल निगम के अधिशासी अभियंता के हत्यारोपी को पुलिस ने जवाबी फायरिंग के बाद गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सासाराम बिहार की तरफ भागने की तैयारी में थे।

विज्ञापन
Murder accused of Executive Engineer arrested by police.
गिरफ्तार किया गया हत्यारोपी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की हत्या में नामजद दोनों आरोपियों को कोतवाली नगर पुलिस ने शनिवार देर रात दुबेपुर गांव के निकट घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसकी जवाबी फायरिंग में दोनों हत्यारोपी घायल हो गए और उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चन्द ने बताया कि अधिशाषी अभियंता की हत्या में नामजद आरोपी सहायक अभियंता अमित कुमार और संविदाकर्मी प्रदीप कुमार के दूबेपुर गांव में छिपे होने की सूचना मिली, जहां से वे मधुबनी, सासाराम बिहार भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन


आरोपी पुलिस पर अवैध असलहे से फायर करने लगे तो पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायर किए, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। घायलवस्था में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमित और प्रदीप को सुल्तानपुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों का इलाज चल रहा है जिसके उपरांत उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed