{"_id":"6126a8ef8ebc3e7a1117cd59","slug":"munnwar-rana-blame-on-police-lucknow-news-lko592742865","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बयानों को लेकर निकाली खुन्नस : मुनव्वर राना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे बयानों को लेकर निकाली खुन्नस : मुनव्वर राना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। शायर मुनव्वर राना ने बेटे तबरेज की गिरफ्तारी को लेकर शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कहा, बीते दिनों तालिबान को लेकर उनके बयानों को मीडिया ने तोड़-मरोड़कर पेश किया। इसे लेकर ही शासन-प्रशासन अब खुन्नस निकाल रहा है।
मुनव्वर ने कहा कि तबरेज पर दर्ज केस में जो धाराएं हैं, उनमें गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है और विवेचना भी कोर्ट की अनुमति के बाद होती है। इसके बावजूद पुलिस घर से उसे उठा ले गई। मुनव्वर राना ने कहाकि रायबरेली पुलिस का रवैया कानून व संविधान से ऊपर है और न्याय पालिका का अपमान है। उन्होंने बताया कि इस मामले में न्यायपालिका ने तबरेज को राहत दी है। केस में लगाई आईपीसी की धारा 307 को हाईकोर्ट ने निरस्त किया है, इसके बावजूद पुलिस ने बदला लेने वाली कार्रवाई की है।
मुनव्वर बोले- अब मैं भी मंत्री बनूंगा
लखनऊ। मुनव्वर राना का कहना है कि बेटे तबरेज को उसकी मां व पत्नी के सामने पुलिसकर्मी पीटते हुए घर से ले गए। जबकि एक सांसद के बेटे ने भी ऐसा ही काम किया था, जिसका तबरेज पर आरोप है। मुनव्वर राना का कहना है कि इसके बावजूद उस सांसद को मंत्री बना दिया गया। ऐसे में उम्मीद है कि अब मुझे भी मंत्री बनाया जाएगा।