{"_id":"68adaa98052214f2ef02db07","slug":"municipality-will-take-action-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1354647-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दोषी पाए जाने पर होगी विभागीय कार्रवाई
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नायब तहसीलदार को नगर आयुक्त की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। किसान को थप्पड़ मारने के मामले में दोषी पाए जाने पर नायब तहसीलदार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
गत दिवस मोहनलालगंज के मस्तेमऊ गांव में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाने के लिए नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार टीम के साथ पहुंचे थे। यहां किसान राम मिलन से जमीन को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। वह तैश में आ गए और उन्होंने किसान के मुंह पर थप्पड़ रसीद दिया। थप्पड़ इतना जोर था कि किसान के कान से खून निकल आया। उसे इलाज के लिए पहले गोंसाईगंज सीएचसी ले जाया गया, जिसके बाद सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर तक जाना पड़ा। दूसरी ओर मामले का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें रत्नेश कुमार किसान को थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बताया कि रत्नेश कुमार का पक्ष सामने आने के बाद ही कार्रवाई के बाबत कोई निर्णय लिया जा सकता है।
विभागीय जांच भी होगी
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि मामले को लेकर विभागीय स्तर पर टीम गठित कर जांच भी कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।