फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal elections will be held in UP in December, final publication of voter list on November 18

UP Municipal Elections: यूपी में दिसंबर में होंगे निकाय चुनाव, 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Tue, 01 Nov 2022 08:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Nov 2022 08:38 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद नगर विकास विभाग की ओर से सभी निकायों में पार्षद चुनाव के लिए वार्डों में आरक्षण निर्धारण किया जाएगा।

विज्ञापन
Municipal elections will be held in UP in December, final publication of voter list on November 18
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self

विस्तार

प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतों सहित कुल 763 नगर निकायों में चुनाव दिसंबर के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है।
विज्ञापन


आयोग के अधिकारी ने बताया कि 18 नवंबर को निकाय चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उसके बाद नगर विकास विभाग की ओर से सभी निकायों में पार्षद चुनाव के लिए वार्डों में आरक्षण निर्धारण किया जाएगा। साथ ही नगर पालिका परिषद चेयरमैन, नगर पंचायत अध्यक्ष और नगर निगम महापौर के लिए आरक्षण निर्धारित किया जाएगा। 
विज्ञापन


नवंबर के तीसरे सप्ताह तक आरक्षण निर्धारित होने के बाद उसकी सूचना आयोग को दी जाएगी। उसके बाद आयोग निकाय चुनाव का कार्यक्रम तय कर विभाग को भेजेगा। विभाग की मंजूरी के बाद आयोग की ओर से निकाय चुनाव के कार्यक्रम की अधिकृत घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की ओर से दिसंबर के दूसरे से तीसरे सप्ताह के बीच चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि नगर विकास विभाग ने सभी निकायों से 4 नवंबर तक आरक्षण का प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed