{"_id":"642736e6a28439798403e184","slug":"municipal-elections-will-be-changed-in-charge-of-bjp-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: बदले जाएंगे भाजपा के प्रभारी, प्रभारी मंत्रियों को उनके ही जिलों की सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: बदले जाएंगे भाजपा के प्रभारी, प्रभारी मंत्रियों को उनके ही जिलों की सौंपी जा सकती है जिम्मेदारी
Sat, 01 Apr 2023 01:09 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:09 AM IST
सार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए दिसंबर में प्रभारी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को भी बड़े नगर- निगम, नगर पालिकाओं से जुड़े जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
निकाय चुनाव में भाजपा कुछ जिलों में प्रभारी बदल सकती है। प्रभारी मंत्रियों को संगठन की ओर से उनके प्रभार वाले जिले में ही निकाय चुनाव का प्रभारी भी नियुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए दिसंबर में प्रभारी नियुक्त किए गए थे। प्रदेश सरकार के कुछ मंत्रियों को भी बड़े नगर- निगम, नगर पालिकाओं से जुड़े जिलों में चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। लेकिन बीते दिनों सरकार ने जिलों के प्रभारी मंत्री नियुक्त कर दिए हैं। इससे मंत्रियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
वह संगठन की दृष्टि से किसी अन्य जिले के चुनाव प्रभारी हैं और सरकार की ओर से अन्य जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस समस्या के समाधान के लिए निकाय चुनाव के प्रभारी बदलने की कवायद शुरू की गई है।
विज्ञापन