फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation's revised budget to be presented on October 1; development budget to increase.

Lucknow News: एक अक्तूबर को आएगा नगर निगम का पुनरीक्षित बजट, विकास का बढ़ेगा बजट

Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's revised budget to be presented on October 1; development budget to increase.
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम टूटी सड़कों की मरम्मत, सफाई, पार्क और मार्ग प्रकाश सहित जनसुविधाओं पर बजट बढ़ाने वाला है। इसको लेकर पुनरीक्षित बजट में करीब 300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। बजट को पास करने के लिए एक अक्तूबर को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। बैठक भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के सभागार में होगी। महापौर ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 का 46 अरब रुपये का मूल बजट पास किया है। यह बजट एक अप्रैल से लागू है। मूल बजट में टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 10 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन शहर में जितनी सड़कें टूटी हैं, उनकी मरम्मत के लिए करीब 30 करोड़ रुपये और जरूरत है। ऐसे में इसका प्रावधान अब पुनरीक्षित बजट में किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन ने कार्यदायी संस्थाओं के जरिये तैनात किए जाने वाले श्रमिकों के दैनिक वेतन में भी बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में इस मद में भी अब बढ़ोतरी की जा रही है। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लगाने के लिए भी करीब 20 करोड़ रुपये बजट बढ़ाया जाना है। इसी तरह कुछ अन्य मदों में बढ़ोतरी होनी है। बजट को पहले नगर निगम कार्यकारिणी में पास किया जाएगा, उसके बाद उसे नगर निगम सदन में पास कराया जाएगा। मूल बजट 46 अरब का था, जो अब करीब 49 अरब के होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार दूसरी बार नगर निगम से बाहर होगी बैठक
यह लगातार दूसरा मौका होगा, जब नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक मुख्यालय से बाहर होगी। करीब दो महीने पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर बैठक मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट में हुई थी। इस बार बैठक को गोमतीनगर स्थित भरवारा एसटीपी प्लांट में बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed