फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal corporation will plant 1.37 lakh saplings, sites marked

Lucknow News: नगर निगम लगाएगा 1.37 लाख पौधे, स्थल चिह्नित

Mon, 07 Jul 2025 01:59 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will plant 1.37 lakh saplings, sites marked
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
लखनऊ। नगर निगम सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नौ जुलाई को एक 1.37 लाख पौधे लगाएगा। इसके लिए स्थान भी तय कर लिए गए हैं। इसकी जानकारी रविवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से साझा की। पौधरोपण के लिए मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेशभर की नगर निकायों के लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि नगर निगम के पार्कों में 40,598 पौधे, रसूलपुर कायस्थ (पार्ट-सी) में 37,600 पौधे, रसूलपुर कायस्थ (पार्ट-डी) 44,800 पौधे व बरावन कलां गांव में 14,314 पौधे लगाए जाएंगे। जो पौध लगाए जाएंगे, उनमें आम, सिंदूर बेल, आंवला, पीपल, नीम, बॉटल ब्रश, जामुन, कचनार, इमली, पाकड़, बरगद, रुद्राक्ष, पारिजात और अर्जुन के पौधे शामिल रहेंगे। महापौर ने शहरवासियाें से भी अपील की है कि वह भी पौधरोपण में भागीदारी करें।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नगर निगम मुख्यालय के त्रिलोकनाथ सभागार में अपर नगर आयुक्त डाॅ. अरविंद राव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम, पार्षद मुन्ना मिश्रा, सौरभ सिंह मोनू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed