{"_id":"689b8ba270bb9eff20038f56","slug":"municipal-corporation-will-create-vending-zones-in-major-areas-lucknow-news-c-13-knp1050-1336283-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्रमुख इलाकों में वेंडिंग जोन बनाएगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्रमुख इलाकों में वेंडिंग जोन बनाएगा नगर निगम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। पटरी दुकानदारों को व्यवस्थित करने के लिए मंगलवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान नए वेंडिंग जोन बनाने की संभावनाएं भी देखी गईं।
नगर आयुक्त ने बटलर पैलेस कॉलोनी स्थित राज्य संपत्ति विभाग के वीवीआईपी गेस्ट हाउस ‘नैमिषारण्य’ के पास प्रस्तावित वेंडिंग जोन देखा। इसके बाद इकाना स्टेडियम के पास वेंडिंग जोन के लिए कई जगहों का निरीक्षण किया। चक गंजरिया के पास वेंडिंग जोन के लिए उपयुक्त स्थल तय किया गया।
गोमतीनगर में दयाल पैराडाइज चौराहा और जनेश्वर पार्क के आसपास वेंडिंग जोन के लिए जगह देखी गई। सिंगापुर मॉल के पीछे सब्जी मंडी और सिनेपोलिस मॉल के पास वेंडिंग जोन के लिए स्थल देखे गए। नगर आयुक्त ने कहा, वेंडिंग जोन में मार्ग प्रकाश, पेयजल, कूड़ा निस्तारण और पार्किंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी।