फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Corporation Executive Committee meeting today.

Lucknow News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक आज

Mon, 06 Jul 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation Executive Committee meeting today.
नगर निगम।
लखनऊ। नगर निगम कार्यकारिणी की सोमवार को बैठक होगी। बैठक इस बार मोहान रोड स्थित शिवरी प्लांट पर सुबह नौ बजे बुलाई गई है। इसमें सबसे पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष का चुनाव होगा, क्योंकि उपाध्यक्ष का पद एक महीने से खाली है। जब तक उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं होगा, कार्यकारिणी में अन्य प्रस्ताव नहीं लाए जा सकते। लालकुआं वार्ड के भाजपा पार्षद सुशील कुमार पम्मी का उपाध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन

इसके अलावा, बैठक में 24 व 30 अक्तूबर, 13 और 18 नवंबर को हुई कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही की पुष्टि होगी। लेखा विभाग में बैलेंस शीट व टैली सॉफ्टवेयर के लिए विशेषज्ञ की तैनाती जेम पोर्टल के जरिये करने, अभियंत्रण विभाग में कार्यदायी संस्थाओं के जरिये तैनात 200 से अधिक कर्मचारियों को जेम पोर्टल से तैनात करने और सड़क किनारे खुली पार्किंग के संचालन का प्रस्ताव भी लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed