फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Municipal Commissioner summoned in connection with allegations against tax superintendent and inspector

Lucknow News: कर अधीक्षक और निरीक्षक पर लगे आरोपों के मामले में नगर आयुक्त तलब

Thu, 26 Mar 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner summoned in connection with allegations against tax superintendent and inspector
नगर​ निगम।
लखनऊ। नगर निगम के कर अधीक्षक अजीत राय, ओमप्रकाश सोनी और कर निरीक्षक देवी शंकर दुबे पर लगे गृहकर निर्धारण में अनियमितता के आरोपों को लेकर लोकायुक्त ने नगर आयुक्त को तलब किया है। नोटिस भी जारी हुआ है, जिसमें 24 अप्रैल को पूरी जांच रिपोर्ट के साथ नगर आयुक्त को लोकायुक्त के सामने उपस्थित होना है।
विज्ञापन

जोन आठ में कर निर्धारण में अनियमितता का यह मामला करीब चार साल से चल रहा है। शासन के आदेश पर जांच भी हो चुकी है, जिसमें कर अधीक्षक और निरीक्षक को लगे आरोपों को सही नहीं पाया गया। उसके बाद यह मामला लोकायुक्त के यहां पहुंचा है। लोकायुक्त की ओर से नगर आयुक्त को नोटिस जारी होने पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने कमेटी भी गठित कर दी है। इसमें मुख्य नगर लेखा परीक्षक बनवारी लाल और मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को नामित किया गया है। यह दोनों अफसर कर अधीक्षक और निरीक्षक पर लगे आरोपों की पूर्व में हुई जांच और उसमें लिए गए निर्णयों के आधार पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। रिपोर्ट तैयार करने के लिए दो और अफसरों को सहयोग में लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed