फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mumbai to Lucknow flight tickets at Rs 30,091

Lucknow News: मुंबई से लखनऊ का हवाई टिकट 30,091 रुपये में

Sun, 19 Oct 2025 01:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Mumbai to Lucknow flight tickets at Rs 30,091
लखनऊ। दीपावली पर मुंबई से लखनऊ की ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण विमानों का किराया आसमान छू रहा है। रविवार को मुंबई से अकासा एयर की फ्लाइट का टिकट 30,091 रुपये में बिका।
विज्ञापन


पुष्पक, कुशीनगर, अवध एक्सप्रेस आदि ट्रेनों मेें लंबी वेटिंग के कारण यात्रियों ने ऊंचे दाम पर विमान के टिकट बुक कराए। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि आम दिनों में मुंबई से लखनऊ का टिकट पांच हजार रुपये में मिल जाता है। इन दिनों यह 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मुंबई से लखनऊ के लिए रविवार की इंडिगो की रात सवा ग्यारह बजे की सीधी उड़ान का टिकट 24,331 रुपये पहुंच गया।
विज्ञापन


एयर इंडिया की सुबह 11:05 बजे की उड़ान का किराया 29466 रुपये, अकासा एयर की सुबह करीब नौ बजे की उड़ान 30091 रुपये पहुंच गई।

उधर, दिल्ली से लखनऊ की सीधी उड़ानों का किराया सात से दस हजार रुपये के अंदर ही रहा।

तत्काल ने किया मायूस

मुंबई व दिल्ली से आने वालों की तत्काल कोटे से सीटें मिलने की उम्मीद शनिवार को पूरी नहीं हुई। पुष्पक, कुशीनगर, एलटीटी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोरखधाम सहित 26 ट्रेनों में तत्काल कोटे की 418 सीटें थीं, लेकिन यात्रियों को महज 16 कन्फर्म टिकट ही मिल सके। बाकी पर दलालों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed