फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mumbai to Lucknow air ticket price 61 thousand.

Diwali: मुंबई से 61 हजार में बुक की लखनऊ की फ्लाइट, दफ्तर का काम निपटाकर दीपावली पर घर पहुंचेंगे

Tue, 29 Oct 2024 05:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 29 Oct 2024 05:27 PM IST
सार

त्योहारों के अवसर पर फ्लाइट का टिकट पांच से सात गुना महंगा हो जाता है। आम दिनों में मुंबई से लखनऊ की एयर टिकट पांच से छह हजार रुपये रहती है। दीपावली के कारण टिकट काफी महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
Mumbai to Lucknow air ticket price 61 thousand.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

दीपावली मनाने के लिए मुंबई से लखनऊ आने के लिए अलीगंज निवासी एक यात्री ने 61,115 रुपये में 30 अक्तूबर की कनेक्टिंग फ्लाइट का टिकट बुक कराया है। यात्री हैदराबाद व दिल्ली होकर लखनऊ पहुंचेगा।

विज्ञापन


दीपावली पर विमानों के टिकट महंगे हो रहे हैं। शनिवार को मुंबई से लखनऊ की सीधी उड़ान का टिकट 26,000 रुपये में बिका। वहीं, रविवार से लेकर बुधवार तक टिकट महंगे हैं। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के मालिक आतिफ ने बताया कि एक यात्री का टिकट 61,115 रुपये में बुक हुआ है। मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-615 से यात्री सुबह छह बजे रवाना होकर सुबह 7ः25 बजे हैदराबाद पहुंचेगा। यहां से कनेक्टिंग फ्लाइट विस्तारा एयरलाइंस की यूके-830 से सुबह 10ः10 बजे रवाना होकर दोपहर 12ः40 बजे दिल्ली पहुंचेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सर्वे में खुलासा: बचत ज्यादा और कम खर्च में यूपी की महिलाएं बेजोड़, उधार से बनाए रखती हैं दूरी, ये राज्य टॉप पर
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शुरू हुआ दीपोत्सव: धनतेरस आज, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त, इस समय सामान की खरीद करने से बचें


दिल्ली से विस्तारा की ही फ्लाइट यूके-641 से ही दोपहर डेढ़ बजे रवाना होकर करीब ढाई बजे लखनऊ पहुंचेगा। इस बीच यात्री को हैदराबाद व दिल्ली में लेओवर टाइम (लंबी दूरी की यात्रा में फ्लाइट बदलने के बीच मिलने वाला समय) मिलेगा, जिसमें उसे परिजनों से मिलना है और दफ्तर के काम निपटाने हैं।

दीपावली के दिन घटा महंगी उड़ानों का किराया
दीपावली के दिन 31 अक्तूबर को यात्रा करने वालों को सस्ती दरों पर टिकट मिल रहे हैं। जो टिकट इस समय 20 से 25 हजार रुपये में बिक रहा है, दीपावली पर उसी एयर इंडिया एआई-625 का टिकट 17124 रुपये में मिल रहा है। वहीं, इंडिगो की सीधी उड़ानों के टिकट 12306 से 13395 रुपये में मिल रहे हैं। ऐसे ही दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानें पहले जहां 16648 रुपये में मिल रही थीं, वहीं दीपावली के दिन इंडिगो की सीधी उड़ान 3,119 रुपये में, विस्तारा की 6558 रुपये में एयर इंडिया की 8385 रुपये में मिल रही है।

पांच से छह हजार में मिलता है टिकट
आम दिनों में मुंबई से लखनऊ के लिए एयर टिकट की कीमत पांच से छह हजार रुपये रहती है। इंडिगो से लेकर एयर इंडिया तक सभी उड़ानें इस कीमत के अंदर टिकट उपलब्ध कराती हैं। लेकिन त्यौहारों पर टिकट पांच से सात गुने तक महंगा हो जाता है। कमोबेश दिल्ली से लखनऊ के बीच की भी यही स्थिति रहती है। तीन से चार हजार रुपये का टिकट आम दिनों में होता है, जो त्योहारों पर 15 हजार तक पहुंच जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed