{"_id":"67326be9ad833d56e60c2606","slug":"mumbai-flight-reached-two-hours-late-passengers-worried-lucknow-news-c-13-1-lko1103-948502-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो घंटे देरी से पहुंची मुंबई की उड़ान, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो घंटे देरी से पहुंची मुंबई की उड़ान, यात्री परेशान
विज्ञापन
लखनऊ। खराब मौसम व परिचालन कारणों से मुंबई से लखनऊ के बीच आकासा एयरलाइंस की उड़ान दो घंटे से अधिक लेट रही। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। वहीं, कोहरे के चलते लखनऊ से आने-जाने वाली कई उड़ानें तीन घंटे तक लेट रहीं।
मुंबई से अमौसी एयरपोर्ट आने वाली आकासा एयरलाइंस की फ्लाइट क्यूपी 1451 मुंबई से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरकर शाम 4:55 बजे अमौसी पहुंचती है, लेकिन सोमवार को विमान करीब शाम चार बजे रवाना हुआ, जिससे यात्रियों ने हंगामा किया। इसमें लखनऊ के यात्री भी शामिल रहे। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर भी गुस्सा जाहिर किया। रविवार को भी यह उड़ान करीब डेढ़ घंटे लेट हुई थी। कोलकाता की उड़ान 6ई 7467, दिल्ली की उड़ान 6ई 2058, दुबई की अंतरराष्ट्रीय उड़ान 6ई 1415 प्रमुख रूप से लेट रहीं।