फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam took meeting with party workers

दिल्ली की किस्मत तय करेंगे यूपी के नतीजे

Wed, 24 Jul 2013 09:59 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 24 Jul 2013 09:59 AM IST
विज्ञापन
mulayam took meeting with party workers

सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा का दौर जारी रखते हुए पार्टी नेताओं को पुचकारा और फटकारा।

विज्ञापन


उन्होंने आपसी खींचतान से बचने की नसीहत दी। कहा, लोकसभा चुनाव में यूपी के नतीजे दिल्ली की सरकार की किस्मत तय करेंगे। इसलिए सभी बातें भूलकर जी-जान से चुनावी तैयारियों में जुट जाएं।
विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मऊ, बलिया, देवरिया, गाजीपुर, सलेमपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा के लिए हर सीट के प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष, विधायक और विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को बुलाया गया था। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री और सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद थे।

उन्होंने हर लोकसभा क्षेत्र के नेताओं को अलग-अलग बुलाया। उनसे पूछा कि संगठन, विधायक, हारे हुए प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं-नेताओं के साथ प्रत्याशी का तालमेल कैसा है। उन्होंने प्रत्याशी समेत हर नेता से चुनावी तैयारी की जानकारी ली।

पूछा कि चुनाव कार्यालय खोला गया या नहीं, बूथ स्तर तक नेटवर्क बना या नहीं। एक-दो जिलाध्यक्षों को छोड़कर ज्यादातर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत का दावा किया लेकिन कुछ विधायकों और हारे हुए प्रत्याशियों ने तालमेल की कमी की तरफ इशारा किया।


कुछ ने सीधे तौर पर तो कुछ ने संकेतों में अपनी बातें रखीं। कई जिलों में नेताओं के बीच तल्खी को भांपते हुए मुलायम सिंह ने उन्हें आपसी खींचतान और गुटबंदी को भूलने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कुछ नेताओं को समझाया, उन्हें चुनाव की अहमियत बताई तो कुछ को डांट भी लगाई।

उन्होंने कहा, चुनाव सिर पर है। यह समय गिले-शिकवे करने का नहीं, एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का है। लक्ष्य दिल्ली की सरकार है। जितना आपस में उलझेंगे लक्ष्य उतना ही दूर होता चला जाएगा। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed