{"_id":"7b342b555ef426ffd5df4579e23e4f2f","slug":"mulayam-takes-class-of-sp-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन दिल्ली के शुरू हुआ सपा का मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन दिल्ली के शुरू हुआ सपा का मंथन
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 12 Jan 2014 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव पार्टी प्रत्याशियों के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उनसे संगठन, विधायकों और मंत्रियों से तालमेल को लेकर फीडबैक लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सपा मुख्यालय में 11 बजे से होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा महासचिव रामगोपाल यादव और लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी इस बैठक में उपस्थित हैं।
समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। आजमगढ़, मैनपुरी, बरेली और झांसी में देश बचाओ-देश बनाओं रैलियां हो चुकी हैं।
इसके अलावा बदायूं, फिरोजाबाद समेत कई स्थानों पर सभाएं हुई हैं। इसी के साथ संगठनात्मक स्तर पर भी तैयारियां चल रही हैं। लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी जिला संगठन और प्रत्याशी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
वे समीक्षा कर रहे हैं कि बूथ स्तर तक कितना काम हुआ, प्रत्याशी कितने सक्रिय हैं, उनका प्रचार कैसा है। इन सबकी रिपोर्ट वे पार्टी नेतृत्व को देते हैं।
इन्हीं से मिली सूचनाओं के आधार पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाती है। लोकसभा प्रत्याशियों के कामकाज का लेखाजोखा रामगोपाल यादव रखते हैं। वह पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव को रिपोर्ट देते हैं।
रविवार को मुलायम सिंह और रामगोपाल यादव प्रत्याशियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। उनसे पूछेंगे कि जिला अध्यक्ष, विधायकों और मंत्रियों के साथ उनका तालमेल कैसा है।
बूथ स्तर पर कितनी कमेटियां बनीं। समन्वय की कमी से चुनावी तैयारियां तो प्रभावित नहीं हो रही हैं। प्रत्याशियों से फीडबैक लेकर कुछ दिन बाद जिलाध्यक्षों और विधायकों की बैठक की जाएगी।
कई अफसर रहेंगे निशाने पर
कई प्रत्याशियों के निशाने पर उनके जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अफसर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं से उनकी शिकायत करेंगे। वे चाहेंगे कि उनके जिलों में ऐसे अधिकारी तैनात हों जो चुनाव से पहले उनके प्रति सकारात्मक रुख रखते हों। वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के बाद जिलों में डीएम की तैनाती को लेकर भी वे राय देंगे।