फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam spwaks about Janta Dal murge.

'मोदी की मनमानी रोकने एक साथ आए दल'

Sat, 18 Apr 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Apr 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
Mulayam spwaks about Janta Dal murge.

सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मनमानी रोकने के लिए जनता परिवार के छह दलों को एक किया गया है। नए दल का स्वरूप जल्द तय कर लिया जाएगा। वह शुक्रवार को सपा मुख्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की जयंती पर धन्यवाद सभा में बोल रहे थे।

विज्ञापन


कहा कि दिल्ली की सरकार मनमानी कर रही है। इसे रोकने के लिए अलग-अलग काम नहीं कर सकते। छह दलों की मीटिंग के बाद उनकी एकता का अवसर आया है। सभी ने विश्वास के साथ उन्हें एक राय से नए दल का अध्यक्ष बनाया है।
विज्ञापन


उनके नाम पर सभी दलों ने सहमति जताई इसलिए वह मनमानी नहीं करेंगे। सभी दलों के सम्मान का ख्याल रखेंगे। जल्द ही नए दल का स्वरूप सामने आ जाएगा। नया दल बनने के बाद कर्नाटक और हरियाणा में जीत निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा मुखिया ने कहा, चन्द्रशेखर में लोहिया जैसी सादगी थी। मोदी पर तंज कसते हुए कहा, कुछ लोग प्रधानमंत्री बनने पर कपड़े ही बदलते हैं लेकिन चन्द्रशेखर पीएम बनने के बाद भी वही कपड़े पहनते थे जो उससे पहले पहनते थे। वे लोकभोजन, लोकभाषा और लोकभूषा के समर्थक थे। वह साधारण परिवार में पैदा होकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचे।

मुलायम ने बताया, मुझ पर लगे थे गंदे आरोप

Mulayam spwaks about Janta Dal murge.

मुलायम ने कहा, यदि आलोचना बर्दाश्त नहीं करोगे तो नेता नहीं बन सकते। राजनीति में सहनशीलता और साहस होना चाहिए। उनकी क्या-क्या आलोचना नहीं हुई। 1977 में मंत्री बनने पर उनके खिलाफ गंदे आरोप लगाते हुए किताब छपवा दी गई। अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, उन पर कितने आरोप लगे? विदेश में केस चला। उन्होंने परवाह नहीं की।

सिर्फ एक बार किया लोकसभा से बायकाट

मुलायम ने कहा, चन्द्रशेखर प्रखर वक्ता थे लेकिन उन्होंने संसद सत्र के दौरान कभी सदन से बायकाट नहीं किया। उन्हें सिर्फ एक बार बहिर्गमन करना पड़ा। चन्द्रशेखर ने महात्मा गांधी से जुड़ा एक प्रश्न उठाया था।

इस पर कुछ सदस्यों ने गांधी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी कर दी। चन्द्रशेखर और उन्होंने विरोध किया। संबंधित सदस्य से माफी मांगने को कहा। सरकार का रुख लचीला नहीं हुआ तो वह सदन का बहिष्कार करने लगे। चूंकि मामला चंद्रशेखर से जुड़े सवाल का था, इसलिए उन्होंने भी बायकाट किया।

मैं जो कुछ हूं, नेताजी के कारण: नीरज शेखर

चन्द्रशेखर के पुत्र और राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने कहा कि वह राजनीति में जो कुछ हैं, नेताजी (मुलायम सिंह) के कारण हैं। उनके पिता ने उन्हें राजनीति में नहीं आने दिया। वह उन्हें जीवन के अंतिम दस वर्षों में ही ज्यादा जान पाए हैं। यह नेताजी का बड़प्पन है कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद उन्हें राज्यसभा में भेजा। उनके पिता की तरह नेताजी भी रिश्तों को निभाते हैं।

अकेले रह गए लेकिन कभी झुके नहीं

Mulayam spwaks about Janta Dal murge.

पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि चन्द्रशेखर लेखक और समाज सुधारक भी थे। उनमें संघर्ष की क्षमता थी। उनके मन में गांव, गरीब और किसान का दर्द था। उन्होंने बिना परवाह किए फैसले किए। भले ही अकेले रह जाएं लेकिन कभी झुकते नहीं थे।

बलिया जिले के कैबिनेट मंत्री रामगोविंद और अंबिका चौधरी के साथ ही पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने उनसे जुड़े अनुभव साझा किए। स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने बताया कि चंद्रशेखर के प्रधानमंत्री काल में वह बलिया के एसपी के थे। मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, अरविंद सिंह गोप, मूल चंद चौहान, सुरेन्द्र पटेल, अशोक वाजपेयी, मयंकेश्वर शरण सिंह, मधु गुप्ता समेत कई नेताओं ने विचार रखे।

सपा का नाम, साइकिल, झंडा बरकरार रहे: राजा भैया

खाद्य एवं रसद मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने कहा, खुशी है कि समाजवादी परिवार ने देर से ही सही लेकिन मुलायम सिंह पर विश्वास जताया है। उन्होंने सपा मुखिया से कहा, उनका हर फैसला सभी को मंजूर होगा लेकिन जनभावनाएं हैं कि जनता परिवार के एका में साइकिल निशान, समाजवादी नाम और पार्टी का झंडा बरकरार रहे।

सपा नेत्री अर्चना राठौर ने चन्द्रशेखर को क्षत्रिय समाज का गौरव बताया और क्षत्रिय समाज की एकता पर जोर दिया। क्षत्रिय एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस पर कार्यक्रम के संयोजक विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने ऐतराज जताते हुए कहा, चन्द्रशेखर जाति और क्षेत्र विशेष तक सीमित नहीं थे।

11 महीने बचे हैं, जो काम करना है तुरंत कर डालिए

Mulayam spwaks about Janta Dal murge.

सपा मुखिया मुलायम सिंह ने मंत्रियों को नसीहत दी कि उनके पास सिर्फ 11 महीने बचे हैं, जो काम करना है तुरंत कर डालिए। आखिरी साल में कोई नहीं सुनेगा। यूपी में लड़ाई सपा और भाजपा में होगी।

उन्होंने समारोह में मौजूद मंत्रियों से कहा कि गरीबों, किसानों, गांवों के लिए कुछ काम अभी कीजिए, कुछ छह माह बाद करिए। आखिरी साल के भरोसे न रहें। पिछले तीन साल में जितने काम प्रदेश सरकार ने किए हैं, उतने हिंदुस्तान के किसी राज्य में नहीं हुए लेकिन उनका प्रचार नहीं हो पाया।

आपने क्या काम किया है, लोग यह जानें भी। मीटिंग करके लोगों को कामकाज के बारे में बताएं। मोदी का नाम लिए बिना कहा कि विकास के नाम पर नाटक कर रहे हैं। वह कहते हैं कि घाट बनवाएंगे, शौचालय बनवाएंगे। ये काम तो वह मुख्यमंत्री के रूप में बहुत पहले कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed