फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav vacant his government bangalow

मुलायम ने खाली किया बंगला, अखिलेश भी जल्द ही सामान समेट पहुंचेगे यहां...

Sat, 02 Jun 2018 11:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav vacant his government bangalow
मुलायम की सुरक्षा में तैनात कमांडो

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 28 साल बाद  5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित बंगला खाली कर दिया। यह बंगला उन्हें बतौर पूर्व मुख्यमंत्री 1990 में आवंटित किया गया था। शुक्रवार रात मुलायम वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंच गए।

विज्ञापन


पूर्व सीएम राजनाथ सिंह व कल्याण सिंह का आवास भी लगभग खाली हो गया है जबकि अखिलेश यादव का घरेलू सामान शुक्रवार को भी सहारा शहर में शिफ्ट किया जाता रहा।

13, माल एवेन्यू और 1, माल एवेन्यू बंगले शनिवार तक खाली नहीं हुए तो पूर्व सीएम मायावती व एनडी तिवारी को फिर नोटिस भेजा जा सकता है। अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव के सरकारी आवासों से सामान शिफ्ट करने का काम शुक्रवार को दिन भर चलता रहा। 
विज्ञापन


पढ़ें - मायावती को आवंटित बंगला नंबर-6 को लेकर सनसनीखेज खुलासा, उच्चस्तरीय जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


वीवीआईपी गेस्ट हाउस में अखिलेश यादव ने राज्य संपत्ति अधिकारी को पत्र लिखकर 4 सूट आरक्षित कराए हैं। इनमें एक सूट खुद अखिलेश के नाम पर तथा एक-एक सूट सांसद डिम्पल यादव, संजय सेठ व सुरेंद्र नागर के नाम पर बुक कराए गए हैं।

शुक्रवार रात लगभग 9.40 बजे मुलायम  वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंच गए। वे 102 नंबर सूट में ठहरे हैं। उनके जाने से पहले ही वीवीआईपी गेस्ट हाउस में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। मुलायम के कमांडो व अन्य सुरक्षाकर्मियों के साथ ही पीएसी की तैनाती बढ़ा दी गई है।

नहीं मिली कोर्ट से राहत

mulayam singh yadav vacant his government bangalow
वीवीआईपी गेस्ट हाउस में मुलायम की कार
दरअसल, मुलायम ने बंगला खाली करने के लिए दो साल का वक्त मांगा था। वक्त नहीं मिलने पर वे सुप्रीम कोर्ट भी गए लेकिन राहत नहीं मिल सकी। इससे पहले उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर बंगला बचाने की कोशिश की थी।

बंगला बचने के सभी प्रयास विफल रहने पर मुलायम ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस को अस्थायी ठिकाना बनाया है। उनका कुछ घरेलू सामान शहीद पथ स्थित अंसल टाउनशिप के सुशांत गोल्फ सिटी में और कुछ सामान विक्रमादित्य मार्ग स्थित लोहिया ट्रस्ट में शिफ्ट किया गया है। 
 

 पढ़ें - सीता को टेस्ट ट्यूब बताने पर डिप्टी सीएम ने पेश की सफाई, भाजपा ...


राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाकों में 6 पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम सरकारी बंगले आवंटित हुए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राज्य संपत्ति अधिकारी ने सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को बंगले खाली करने के लिए नोटिस जारी किए थे।

mulayam singh yadav vacant his government bangalow
बंगले - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री और पूर्व सीएम राजनाथ सिंह का 4, कालिदास मार्ग आवास लगभग खाली हो गया है। राजनाथ का घरेलू सामान विकल्प खंड, गोमतीनगर स्थित उनके आवास पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसी तरह पूर्व सीएम कल्याण सिंह के माल एवेन्यू स्थित आवास का सामान भी हटा लिया गया है।  

मायावती ने 13 ए और एनडी तिवारी ने 1, माल एवेन्यू बंगला खाली नहीं किया है। मायावती का कहना है कि बतौर पूर्व मुख्यमंत्री उन्हें वर्ष 2011 में 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग आवास आवंटित हुआ था।

पढ़ें-यूपी में बदल गई महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी, इस तरह की होगी नई ड्रेस

उन्होंने स्पीड पोस्ट से चाबी भेजकर आवास का कब्जा राज्य संपत्ति विभाग को दे दिया है। वहीं, एनडी तिवारी की पत्नी उज्ज्वला तिवारी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उनकी बीमारी का हवाला देते हुए आवास खाली करने के लिए समय देने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed