फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   dress changed for women of up police

यूपी में बदल गई महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी, इस तरह की होगी नई ड्रेस

Sat, 02 Jun 2018 05:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 05:15 PM IST
विज्ञापन
dress changed for women of up police
महिला पुलिस (फाइल फोटो)

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह केनिर्देश पर अराजपत्रित श्रेणी की महिला पुलिस कर्मियों की वर्दी में बदलाव किया गया है। वे अब जाड़े में पूरे आस्तीन व गर्मी में हाफ बाजू की शर्ट पहनेंगी। शर्ट की लंबाई पूरे बाजू की लंबाई के बराबर होगी।

विज्ञापन


पढ़ें-सारी कोशिशें फेल, सरकारी बंगले से विदा हुए अखिलेश, सुशांत गोल्फ सिटी नया ठिकाना
विज्ञापन


यानि सावधान की मुद्रा में दोनों बाजू जहां तक जाते हैं, वहां तक शर्ट की लंबाई रहेगी। महिला पुलिस कर्मी शर्ट को पैंट के बाहर करके ही पहनेंगी। शर्ट का कॉलर भी ट्यूनिक की तरह डबल होगा व शर्ट में चार जेब भी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से दो ऊपर और दो नीचे की तरफ होंगी। बदली हुई वर्दी में बेल्ट शर्ट के ऊपर से लगाई जाएगी। इसके लिए शर्ट की साइड में व पीछे दो-दो प्लेन लूप लगाए जाएंगे, ताकि उसके सहारे बेल्ट लगाई जा सके।

पढ़ें-मायावती को आवंटित बंगला नंबर-6 को लेकर सनसनीखेज खुलासा, उच्चस्तरीय जांच शुरू

‘उप्र पुलिस’ लिखे हुए बकल के साथ कपड़े या नेवाड़ की बेल्ट लगाई जाएगी। डीजीपी ने दो महीने के भीतर सभी महिला पुलिस कर्मियों के  लिए बदली हुई वर्दी पहनना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed