फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav says akhilesh should do more hard work to win the election.

मुलायम बोले- अखिलेश अभी ठीक से नहीं निभा रहे जिम्मेदारी, और तैयारी करें

Tue, 01 Jan 2019 10:13 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 01 Jan 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav says akhilesh should do more hard work to win the election.
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने नए साल पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को आईना दिखाया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पुत्र अखिलेश यादव को नसीहत भी दी। कहा कि उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उसे ठीक से निभाएं।

विज्ञापन


यह भी कहा कि अभी अखिलेश ठीक से जिम्मेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। चूंकि मुकाबला भाजपा से है, इसलिए सपा को और तैयारी करनी चाहिए। भाजपा ने अधिक तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


सपा मुख्यालय में नव वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी थी। उनसे मिलने मुलायम भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी में लड़कियों को अधिक जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। इससे पूरा परिवार जुड़ेगा। मैं खुद भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जिलों में जाऊंगा। कार्यकर्ता जिस जिले का कार्यक्रम बनाएंगे, उसमें जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिर्फ सपा के ही वोट पड़ जाएं तो भाजपा हार जाएगी'

मुलायम ने सपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।। उन्होंने कहा कि सिर्फ  सपा के ही वोट पड़ गए तो भाजपा हार जाएगी।

युवाओं के नारे लगाने पर नाराज हुए मुलायम
मुलायम सिंह जब बोल रहे थे तो कुछ युवाओं ने ‘अखिलेश जिंदाबाद’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर मुलायम सिंह यादव ने युवाओं को डांटा। कहा, मैं तुम्हें अच्छी बात सिखा रहा हूं और तुम शोर मचा रहे हो। जब बात अच्छी लगे तो सिर्फ ताली बजाओ। नारे लगाकर बाधा पैदा न करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed