चार लोग एक साथ रेप कर ही नहीं सकते : मुलायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि रेप एक करता है, चार लोग फंसा दिए जाते हैं। उन्होंने कहा, एक महिला से चार लोग एक साथ दुष्कर्म कर ही नहीं सकते।
कई बार तो रेप की घटनाओं में एक ही परिवार के चार भाइयों को फंसा दिया जाता है। ई-रिक्शा वितरण समारोह में बोल रहे मुलायम ने इस संबंध में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कड़ी नीति बनाने का आग्रह किया।
मुलायम ने कहा कि 21 करोड़ की आबादी वाले यूपी में दो फीसदी रेप की घटनाएं सामने आई हैं। ये दो फीसदी भी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमपी और राजस्थान में यूपी से ज्यादा बलात्कार होते हैं। एमपी में यह आंकड़ा 9.8 फीसदी है तो राजस्थान में 7 फीसदी।
उन्होंने कहा कि बदायूं रेप कांड पर यूपी सरकार को काफी बदनाम किया गया जबकि सीबीआई ने खुलासा किया कि वहां रेप ही नहीं हुआ था। कानून व्यवस्था पर यूपी सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।
मुलायम ने की आजम की तारीफ
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भले ही बाकी मंत्रियों की कार्यशैली की आलोचना की हो लेकिन उन्होंने आजम खां की तारीफ की। उन्होंने कहा, आजम ने आज लोहियाजी का सपना पूरा किया है। लोहियाजी कहते थे कि भारत ऐसा देश है जहां आदमी ही आदमी को बैठाकर खींचता है।
इस मौके पर पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश की सीमाओं के हाल अच्छे नहीं हैं। आए दिन सीमाओं पर गोलीबारी हो रही है। इसमें हमारे जवान शहीद हो रहे हैं। यह साजिश रची जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब वे रक्षा मंत्री थे तो उस समय भारत के पांच हेलीकॉप्टर मार गिराए गए थे।
लेकिन उन्होंने इसकी सूचना किसी को नहीं दी बल्कि तीनों सेनाओं के प्रमुख को बुलाकर अरुणाचल प्रदेश से पठानकोट तक एक साथ फायरिंग करने की इजाजत दी थी। भारत की इस कार्रवाई में दुश्मनों के 100 से अधिक लोग मारे गए थे।