{"_id":"5b00676b4f1c1bde408b6885","slug":"mulayam-singh-yadav-received-notice-to-vacant-the-bungalow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम ने रिसीव किया बंगला खाली करने का नोटिस, नए घर की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम ने रिसीव किया बंगला खाली करने का नोटिस, नए घर की तलाश शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह का सरकारी आवास
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को सरकारी बंगला खाली कराए जाने संबंधी नोटिस रिसीव कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने किराए के घर की तलाश शुरू कर दी है। सपा के राज्यसभा सदस्य संजय सेठ ने उन्हें कुछ मकान दिखाए हैं।
विज्ञापन
राज्य संपत्ति अधिकारी योगेश शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में छह पूर्व मुख्यमंत्रियों को 15 दिन में बंगले खाली करने के नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को कल्याण सिंह, राजनाथ सिंह, मायावती व अखिलेश यादव ने नोटिस रिसीव कर लिए थे, लेकिन मुलायम के स्टाफ ने उनसे बातचीत के बगैर नोटिस लेने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
शनिवार को 5, विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर उनके स्टाफ को नोटिस तामील करा दिया गया। एनडी तिवारी को आवास खाली करने का नोटिस दिल्ली भेजा गया है। वे वहां एक अस्पताल में भर्ती हैं।
सूत्रों के मुताबिक मुलायम अभी किराये के आवास में रहेंगे। उनके छोटे बेटे प्रतीक का नया घर बन रहा है। इसमें लगभग एक साल लगेगा। मकान तैयार हो जाने पर मुलायम इसमें शिफ्ट हो जाएंगे।