फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh yadav in hardoi

मुलायम ने ये सवाल खड़े कर मोदी को दिखाया आईना

Mon, 21 Apr 2014 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 21 Apr 2014 03:57 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh yadav in hardoi

हरदोई में आयोजित जनसभा में नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि मोदी ऐसे नेता हैं, जो सिर्फ झूठ बोलते हैं।

विज्ञापन


मुलायम ने गुजरात विकास पर कहा कि गुजरात में सबसे ज्यादा महंगी खाद मिलती है। गुजरात में 44 हजार बच्चे लापता हैं। 60 हजार किसान आत्महत्या करते हैं वहीं 45 प्रतिशत महिलाएं कुपोषण की शिकार हैं। उन्होंने पूछा कि क्या यही विकास है।

पढ़ें- 'दिल्ली को मां-बेटे, तो यूपी को बाप-बेटे ने बर्बाद किया'
विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को जरूर सबक सिखाएगी। उन्होंने कांग्रेस को महंगाई, भष्ट्रचार का जिम्मेदार बताया।

फिर दोहराया, बनेगी तीसरे मोर्चे की सरकार

mulayam singh yadav in hardoi

हरदोई में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सपा सु्प्रीमो मुलायम सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को बहुमत नहीं मिल रहा है।

अपने आधे घंटे के सम्बोधन में सपा सुप्रीमो ने कहा कि लोगों का समर्थन सपा के साथ है और उन्हें लोगों पर पूरा भरोसा है।

एक बार फिर उन्हें तीसरे मोर्चे के सरकार बनने का दावा किया।

मुलायम‌ ने कहा कि देश में गरीबों, शोषितों की अगर कोई पार्टी है, तो वह समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि सपा जो भी वादे करती है, उसे पूरा भी करती है।

मैनीफेस्टो का किया जिक्र

mulayam singh yadav in hardoi

श्री यादव ने कहा कि सपा अपने वादों को निभाती है। मुलायम सिंह ने इस दौरान सपा के मैनीफेस्टो का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि अगर सपा की सरकार जीतती है तो राज्य कर्मचारियों का रिटायरमेंट 65 साल की उम्र में होगा।

वकालत करते वक्त अगर किसी वकील की मौत हो जाती है तो उसके परिवार को पांच लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।

श्री यादव ने दहेज एक्ट में परिवर्तन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट सही होने पर ही कार्रवाई की जाएगी। झूठी रिपोर्ट करने वालों को दंड दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed