फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh yadav in a programme of jan kranti yatra.

जन क्रांति यात्रा: समापन समारोह में अचानक पहुंचे मुलायम सिंह, बोले- सरकार बनवाएं यात्रा का मकसद पूरा होगा

Thu, 02 Sep 2021 06:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 02 Sep 2021 06:14 PM IST
सार

जन क्रांति यात्रा के समापन समारोह में पहुंचे मुलायम सिंह ने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है। सरकार बनाने के लिए परिश्रम करें जिससे यात्रा का मकसद पूरा होगा।

 

विज्ञापन
Mulayam Singh yadav in a programme of jan kranti yatra.
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में अचानक पहुंचे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें। उन्होंने कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अलग-अलग यात्राएं चल रही है। मांदल यात्रा का समापन सैफई में हो चुका है और आज जन क्रांति पार्टी की यात्रा का समापन हो रहा है।

विज्ञापन


जनक्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान और उनके साथियों की मेहनत साकार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से जनता त्रस्त है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरसों के तेल में मिलावट नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से महंगा है। मिलावट करके महंगाई को कम करना चाहिए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने एक मैरेज हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि 2017 में चौहान समाज के लोगों ने प्रदेश सरकार बनाने में मदद की थी। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान और अपमानित चौहान समाज को ही होना पड़ा है। कहा सपा सरकार आते ही पुरानी योजनाएं लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हाल काफी बुरा है। लखनऊ और आसपास के जिलों में फिरोजाबाद जैसे हालात हैं। कई जिले टाइफाइड से प्रभावित हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि सपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढांचा बहुत मजबूत किया था जिसे भाजपा ने ध्वस्त कर दिया। बारिश-जलजमाव के कारण संचारी रोग तेजी से फैल रहे हैं। सरकार की ओर से संक्रमण रोकने की दिशा में कोई प्रयास नहीं हो रहे हैं। फिरोजाबाद में डेंगू और वायरल से 56 मौतें होने के बाद भी शासन-प्रशासन की नींद नहीं टूटी। लखनऊ में ही अब तक टाइफाइड से सौ लोग प्रभावित हो चुके हैं। जिला अस्पताल और पीएचसी पर बुनियादी सुविधाओं तक का अकाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed