फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam singh yadav fine now discharged from hospital

मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Mon, 11 May 2020 11:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 May 2020 11:10 AM IST
विज्ञापन
Mulayam singh yadav fine now discharged from hospital
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मेदांता लखनऊ के निदेशक राकेश कपूर ने बताया कि मुलायम सिंह यादव की तबीयत ठीक है और आज यानी सोमवार सुबह छह बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह अब घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। पेट दर्द की शिकायत पर रविवार को मेदांता लखनऊ में मुलायम सिंह यादव को भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


मालूम हो कि शनिवार को डिस्चार्ज होने के 24 घंटे के अंदर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दोबारा अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। वे शनिवार को डिस्चार्ज होकर घर आए थे, लेकिन रविवार को उन्हें दस्त होने लगे। इस पर उन्हें देर शाम शहीद पथ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मालूम हो कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट में सूजन की शिकायत पर गुरुवार को भर्ती कराया गया था। कोलोनोस्कोपी के बाद उन्हें आराम मिल गया था। शनिवार को वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंचे थे। रविवार शाम उनकी तबीयत फिर खराब हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed