फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh Yadav can announce a new political Party today

मुलायम सिंह बोले, मैं अखिलेश या शिवपाल नहीं, सपा के साथ हूं

Tue, 26 Sep 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Sep 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh Yadav can announce a new political Party today
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

मुलायम सिंह यादव की रहनुमाई में नई पार्टी के गठन की उम्मीद संजो रहे शिवपाल यादव को सोमवार को करारा झटका लगा। मुलायम ने नई पार्टी बनाने से इन्कार किया। कहा कि अखिलेश यादव पुत्र हैं, इस नाते मेरा आशीर्वाद उनके साथ है लेकिन उनके कई फैसलों से सहमत नहीं हूं।

विज्ञापन


यह पूछने पर कि कौन से फैसलों से सहमत नहीं है तो कहा, यह बाद में बताऊंगा। उन्होंने अखिलेश को भी नसीहत दी कि जो बाप का नहीं हो सकता, वह किसका होगा, उस पर कौैन विश्वास करेगा?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नई पार्टी के ऐलान से पलटे मुलायम, अखिलेश बोले- नेताजी जिंदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम सोमवार को लोहिया ट्रस्ट में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने लिखित बयान पढ़कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी में उठापटक और नए दल के गठन की अटकलों पर यह अपील करके विराम लगा दिया कि समाजवादी विचारधारा के लोग गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाओं और छात्रों को सपा से जोड़ें।

मुलायम के प्रेस नोट से खुलासा, खोखली नहीं थी नई पार्टी के गठन की खबरें

सपा पूरे प्रदेश में, गली, मुहल्ले और गांव-शहरों में है। सपा में नेतृत्व के सवाल पर कहा कि नेतृत्व हम ही कर रहे हैं। मंच पर बैठे भगवती सिंह, शारदा प्रताप शुक्ला व अन्य नेताओं का नाम लेकर कहा- ये सब बैठे हैं, इन्हें कौन नहीं जानता? क्या नया दल बनाएंगे, इस पर कहा कि नया दल बनाने का सवाल नहीं उठता। एक सवाल के जवाब में मुलायम ने कहा, मैं अखिलेश या शिवपाल नहीं, सपा के साथ हूं।

मुलायम बोले, सुलह की गुंजाइश रहती है

Mulayam Singh Yadav can announce a new political Party today
मुलायम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

नई पार्टी के गठन के सवाल पर मुलायम बोले, यह सवाल क्यों बार-बार पूछ रहे हो। क्यों बार-बार अखिलेश का नाम ले रहे हो? परिवार में सुलह की गुंजाइश के सवाल पर कहा, अखिलेश बेटा है, उससे मतभेद हैं, क्या पता कितने दिन मतभेद रहें। सुलह की गुंजाइश रहती है।

अखिलेश ने वादा नहीं निभाया
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने और दोबारा अध्यक्ष न बनाने पर मुलायम का दर्द भी उभरा। कहा, अखिलेश ने कहा था, तीन महीने के लिए अध्यक्ष हूं, इसके बाद नहीं रहूंगा। नेता जबान का पक्का और वादा निभाने वाला होना चाहिए। बाप को धोखा देगा तो कौन विश्वास करेगा। देश के सबसे बड़े नेता (पीएम नरेंद्र मोदी) ने कन्नौज में कहा कि जो बाप का नहीं हो सकता, वह किसका होगा। इसके बाद क्या बचता है।

राष्ट्रीय सम्मेलन में नहीं जाएंगे
लखनऊ में हुए सपा के राज्य सम्मेलन से अलग रहे मुलायम राष्ट्रीय सम्मेलन में भी शामिल नहीं होंगे। उन्होंने साफ किया वह 5 अक्तूबर को आगरा नहीं जाएंगे।

समर्थकों में मायूसी
इटावा और मैनपुरी से मुलायम व शिवपाल के काफी समर्थक आए हुए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवपाल के न पहुंचने और मुलायम द्वारा बड़ी घोषणा न करने से उनमें मायूसी दिखी। इनमें से बहुत सारे नेता शिवपाल के आवास पर भी पहुंचे और उनसे नई पार्टी बनाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed