{"_id":"6a9aa6eb2818c4f7b701044d","slug":"mother-and-child-die-due-to-treatment-by-quack-doctor-in-sitapur-angry-family-and-villagers-create-ruckus-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: निजी क्लीनिक के डॉक्टर का इलाज बना काल! जच्चा-बच्चा की मौत, आक्रोशित परिजनों-ग्रामीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: निजी क्लीनिक के डॉक्टर का इलाज बना काल! जच्चा-बच्चा की मौत, आक्रोशित परिजनों-ग्रामीणों ने किया हंगामा
Fri, 04 Sep 2026 04:39 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 04:39 PM IST
सार
सीतापुर में निजी क्लीनिक के डॉक्टर का इलाज जच्चा-बच्चा के लिए काल बन गया। दोनों की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। अधिकारियों के समझाने पर मानें। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हंगामा करते लोग, समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में झोलाछाप डॉक्टर के यहां इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम करके हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने के बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
मामला रामपुर मथुरा क्षेत्र के पर्वतपुर चौराहे है। मूल रूप से सदरपुर क्षेत्र के शिवपुर देवरिया निवासी सावित्री (30) का विवाह 13 वर्ष पूर्व बसावनपुर निवासी अशोक के साथ हुआ था। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को प्रसव पीड़ा होने पर अशोक ने सावित्री को पर्वतपुर चौराहे स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। आरोप है कि वहां झोलाछाप चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा ने गलत इलाज किया। इससे गर्भ में बच्चे की मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत के बाद भी चिकित्सक ने सावित्री को रेफर नहीं किया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जबरन सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ ले जाने की सलाह दी। परिजन सावित्री को लेकर लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
जच्चा-बच्चा की मौत की खबर से आक्रोशित परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों के साथ महमूदाबाद-रेउसा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। सूचना पर एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी, सीओ वेद प्रकाश और थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद जाम खुल सका।