{"_id":"6a9ac1a52eef95b8890b6ff5","slug":"iskcon-reverberated-with-chants-of-radha-raman-bihari-on-occasion-of-shri-krishna-janmotsav-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ में राधा रमण बिहारी के जयकारों से गूंजा इस्कॉन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: लखनऊ में राधा रमण बिहारी के जयकारों से गूंजा इस्कॉन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
Fri, 04 Sep 2026 08:00 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 04 Sep 2026 08:00 PM IST
सार
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर राधा रमण बिहारी के जयकारों से इस्कॉन गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में डूबे दिखे। विशेष शृंगार, अभिषेक और 256 प्रकार के भोग से जन्मोत्सव सजाया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ नए भक्तों को भक्ति मार्ग से जोड़ने की पहल की गई। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
इस्कॉन मंदिर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ में हरे कृष्ण... हरे कृष्ण... कृष्ण कृष्ण... हरे हरे... के महामंत्र के गूंजते स्वर, राधा-कृष्ण के भव्य शृंगार और भक्तों की उमड़ती आस्था के बीच सुशांत गोल्फ सिटी स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी मंदिर (इस्कॉन) में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर भक्ति में सराबोर रहे।
मंदिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के निर्देशन में आयोजित महोत्सव में दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली। इस दौरान भक्तों ने अविरल हरे कृष्ण कीर्तन किया। भगवान श्री श्री राधा रमण बिहारी जी का विशेष अभिषेक दूध, दही, घी, शहद और 1008 तीर्थों के जल से किया गया। बाद में महा अभिषेक भी हुआ।
वृंदावन के विशेष कारीगरों द्वारा तैयार जरी, मोती, मणि और माणिक जड़ित पोशाक से राधा रमण बिहारी जी का भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान को 256 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। जन्मोत्सव के दौरान छप्पन भोग भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन
महोत्सव में मुकुंदा रॉक बैंड की प्रस्तुति के साथ स्वागत नृत्य, भरतनाट्यम और विभिन्न नाट्य प्रस्तुतियां हुईं। इस्कॉन गर्ल्स फोरम, प्रभुपाद यूथ आर्मी और संस्कारशाला के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संदेशों को मंच पर जीवंत किया। ‘कौन बनेगा कृष्ण डिवोटी’ क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
इस अवसर पर श्रीमद्भागवतम, श्रीमद्भगवद्गीता और श्रील प्रभुपाद की रचित पुस्तकों का वितरण किया गया। युवा भक्तों ने नए श्रद्धालुओं को हरे कृष्ण महामंत्र के जप के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें भक्ति वृक्ष कक्षाओं से जोड़ने की पहल की।
महोत्सव में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत अन्य गणमान्य लोग भी पहुंचे। मंदिर के फेसबुक, यू-ट्यूब और जूम माध्यम से भी लाखों श्रद्धालुओं ने जन्माष्टमी महोत्सव का दर्शन किया।