{"_id":"58945d254f1c1b2f3de84552","slug":"mulayam-singh-will-do-campaign-for-shivpal-first","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह बोले-पहले भाई शिवपाल के लिए प्रचार करूंगा, बेटा बाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह बोले-पहले भाई शिवपाल के लिए प्रचार करूंगा, बेटा बाद में
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Feb 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव (फाइल फोटो)
मुलायम सिंह यादव का कहना है, वह यूपी में 9 फरवरी से चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि पहले वह शिवपाल सिंह के लिए प्रचार करेंगे इसके बाद अखिलेश के लिए।
विज्ञापन
गुरुवार को सपा के संरक्षक मुलायम सिंह ने एक न्यूज चैनल को बयान दिया कि वह पहले जसवंतनगर से शिवपाल यादव के लिए प्रचार करेंगे, इसके बाद अखिलेश के लिए।
विज्ञापन
बता दें कि गठबंधन की खबर से नाराज मुलायम सिंह ने पहले चुनाव प्रचार करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद सपा - कांग्रेस गठबंधन से नाराज चल रहे मुलायम सिंह यादव बुधवार को दोपहर बाद संसद पहुंचे थे। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि जब गठबंधन है तो प्रचार भी करेंगे।
विज्ञापन
माना जा रहा था कि मुलायम सिंह को मनाने में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की भूमिका है।