फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh speaks during rathyatra

मुलायम ने अखिलेश समर्थकों पर ली चुटकी, फिर दी नसीहत

Fri, 04 Nov 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 04 Nov 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh speaks during rathyatra
रथयात्रा कार्यक्रम में सपा सुप्रीमो मुलायम, मुख्यमंत्री अखिलेश व अन्य

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह ने नौजवानों से प्रदेश में फिर से सपा सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सिर्फ नारा लगाने से काम नहीं चलेगा। आपको चुनाव में जिम्मेदारियां संभालनी है। जिस पार्टी के आप कार्यकर्ता हो, वह नारे नहीं, बल्कि संघर्ष और बलिदान के बल पर खड़ी हुई है।

विज्ञापन


विजय यात्रा पर निकल रहे मुख्यमंत्री को शुभकामना देते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि अखिलेश ने इस यात्रा का आयोजन मेरे सुझाव पर किया है, इसलिए इन्हें सफल होने की शुभकामना देते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के समाजवादी विकास रथ को रवाना करने लामार्टिनियर मैदान पहुंचे सपा सुप्रीमो ने कहा, हमें विश्वास है कि इस रथयात्रा से सपा को फिर से भारी बहुमत मिलेगा और प्रदेश में दोबारा समाजवादी सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रथयात्रा की सफलता की शुभकामना देते हुए कहा कि सपा के सभी कार्यकर्ताओं को जोड़ो और उनको मानो। उन्होंने कहा कि सपा में गुरुओं को भी मानने की परंपरा है, इसलिए उनसे भी मार्गदर्शन लेना चाहिए। बीच-बीच में नारेबाजी कर रहे नौजवानों को नसीहत देते हुए कहा सिर्फ नारा लगाने से सरकार नहीं बनेगी। इसके लिए संघर्ष करना होगा।

नारेबाजी 'भैया तेरे नाम' पर बोले मुलायम

mulayam singh speaks during rathyatra

बार-बार हो रही नारेबाजी पर चुटकी लेते हुए मुलायम ने कहा कि सिर्फ ‘भैया तेरे नाम’ का नारा लगाने से काम नहीं चलने वाला है। सरकार बनाने के लिए लोगों के बीच में जाना होगा और अन्याय का विरोध करना होगा।

शिवपाल के योगदान को सराहा
मुलायम ने सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत संघर्ष किया है। रात को देर से आते थे और सुबह ही निकल जाते थे। संघर्ष ने ही सपा को इतना बड़ा दल बनाया है।

समाजवादियों ने बहुत देखा और झेला है, आंदोलन के दौरान हम पर खूब लाठियां बरसाई गईं, लेकिन हम डिगे नहीं। अधिकांश लोग तो भाग खड़े होते थे, लेकिन जनेश्वर, मधु लिमये और मेरे जैसे दो-चार आंदोलनकारी ही डटे रहते थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को समाजवादी साहित्य का अध्ययन करने की भी सलाह दी।

शांति के साथ हल किया जाए पाकिस्तान मुद्दे का हल

mulayam singh speaks during rathyatra

सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा कि बहादुर बेटा पैदा करने के लिए शहीद सैनिकों के माता-पिता को भी हम नमन करते हैं।

सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव को कम करने के लिए प्रधानमंत्री से अपील करते हुए मुलायम ने कहा कि मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन यह भी नहीं चाहता कि हमारे वीर सैनिकों की जान जाए।

इसलिए पीएम को इस दिशा में खुद पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्व में सबसे शक्तिशाली सेना हमारे पास है। फिर भी इस तनाव को शांति से कम करने का प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed