फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh speaks about kalyan singh in Lucknow.

मुलायम ने कल्याण सिंह से जुड़ा 'राज' खोला, मानी गलती

Fri, 26 Aug 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 26 Aug 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh speaks about kalyan singh in Lucknow.
मुलायम ‌सिंह यादव व कल्‍ययाण्‍ा ‌सिंह - फोटो : amar ujala

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बड़े लोग वही हैं जो अपनी भूल को स्वीकार करते हैं। हमने भी कई बार गलती की है और उसे स्वीकार किया है। हम भाजपा के एक बहुत बड़े नेता को साथ ला रहे थे।

विज्ञापन


वह मुख्यमंत्री रह चुके हैं और आजकल गवर्नर हैं। उन्हें पार्टी में लाने का विरोध था। हमने इस गलती को माना। हालांकि कल्याण सिंह से निजी तौर पर आज भी हमारे गहरे संबंध हैं।
विज्ञापन


मुलायम शुक्रवार को यहां गांधी भवन में समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद भगवती सिंह के 84वें जन्मदिन पर ‘समाजवादी ही क्यों’ विषय पर संगोष्ठी में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भगवती सिंह आजीवन समाजवादी रहे। कभी दल नहीं बदला।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार हमारी सिफारिश के बावजूद चौधरी चरण सिंह ने उनका टिकट काट दिया था। वे निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। तब हमने उन्हें चौधरी चरण सिंह से मिलवाया था। चौधरी साहब का बड़प्पन था कि उन्होंने माना कि टिकट काटने का फैसला गलत था।

'लाई-चना मंगाकर खिलाया'

Mulayam Singh speaks about kalyan singh in Lucknow.

सपा मुखिया ने कहा, भगवती सिंह, लोहिया व जयप्रकाश नारायण के समय से समाजवादी आंदोलन से जुड़े हुए हैं। वे पान दरीबा के दफ्तर में बैठते थे। वहां लोहिया व अन्य नेता आते थे।

एक बार चंद्रशेखर आए, उन्हें भूख लगी थी, भगवती सिंह ने उन्हें लाई-चना मंगाकर खिलाए। अब इस दफ्तर पर कुछ लोगों का कब्जा है। आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी दोनों शामिल थीं। कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी से ही सोशलिस्ट पार्टी बनी।

महात्मा गांधी का सपना था कि अमीर-गरीब के बीच खाई कम हो और जाति, धर्म व लिंग के आधार पर भेदभाव न हो, लेकिन यह सपना पूरा नहीं हो सका। इसे पूरा करने के लिए ही सोशलिस्ट पार्टी बनी थी। समाजवादियों को इसे पूरा करना है।

सपा सुप्रीमो की बहू अपर्णा यादव ने कहा कि समाजवाद से ही गरीबों, किसानों और महिलाओं को आगे बढ़ाया जा सकता है। यूपी, दुनिया के पांचवें बड़े देश के बराबर है, यहां युवा शक्ति बहुत है, उनमें समाजवादी संस्कार पैदा करना जरूरी है।

60 की उम्र वालों से अच्छा है भगवती सिंह का चेहरा

Mulayam Singh speaks about kalyan singh in Lucknow.

मुलायम ने कहा कि भगवती सिंह इतनी अधिक उम्र के बावजूद दिमागी और शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनका चेहरा 60 साल की उम्र वालों से भी अच्छा लगता है। उनका आत्मविश्वास, व्यस्तता और सकारात्मक सोच सेहत के राज हैं। नौजवानों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

केंद्र में नाटक करने वालों की सरकार : उदयप्रताप
उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदयप्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र में नाटक करने वालों की सरकार है। समाजवादियों को उनसे लड़ना है। यहीं से दिल्ली में समाजवादी सरकार का रास्ता साफ होगा।

उन्होंने युवाओं से समाजवाद का अध्ययन करने और उसे जीवनशैली बनाने के लिए कहा। वरिष्ठ पत्रकार के. विक्रम राव ने कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी को खतरा है। केंद्र सरकार खुलेआम पूंजीवाद की बात कर रही है।

उस पर सरकार पर थैलीशाहों का नियंत्रण है। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शारदा प्रताप शुक्ल, यूपी एग्रो के चेयरमैन तारकेश्वर मिश्र, एमएलसी अशोक वाजपेयी, राजमणि यादव, सहदेव सिंह गौतम ने भी विचार रखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed