फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh says, my blessings are with congress

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर मुलायम के सुर बदले, बोले- करेंगे प्रचार

Thu, 02 Feb 2017 03:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Feb 2017 03:58 AM IST
विज्ञापन
mulayam singh says, my blessings are with congress
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव यूपी विधानसभा चुनाव में न सिर्फ अपनी पार्टी के लिए, वरन सहयोगी कांग्रेस के लिए भी प्रचार करते नजर आ सकते हैं। सपा - कांग्रेस गठबंधन से नाराज चल रहे मुलायम सिंह यादव बुधवार को दोपहर बाद संसद पहुंचे थे। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि जब गठबंधन है तो प्रचार भी करेंगे। मुलायम के बदले इस रुख से सपा की सहयोगी कांग्रेस को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन


मुलायम सिंह को मनाने में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की भूमिका की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि दोपहर को मुलायम सिंह यादव जब संसद पहुंचे तो वहां पहले से ही प्रमोद तिवारी मौजद थे। तिवारी ने सपा संस्थापक से अकेले में कुछ बात भी की।
विज्ञापन


बाद में दोनों नेता जब मीडिया से मुखातिब हुए तो एक सवाल के जवाब में मुलायम सिंह ने स्पष्ट किया कि वह यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन के लिए प्रचार करेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब गठबंधन हुआ है तो प्रचार भी करेंगे।’’  
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रमोद तिवारी ने मीडिया से कहा कि यूपी में मुलायम सिंह जी का अच्छा प्रभाव है। नेताजी का साथ सपा और कांग्रेस गठबंधन को काफी मजबूती देगा। इसका फायदा कांग्रेस के उम्मीदवारों को भी मिलेगा।


सपा संस्थापक के इस बयान पर कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि मुलायम सिंह के प्रचार में साथ आने का फायदा सपा-कांग्रेस गठबंधन को मिलेगा। उन्होंने बताया कि गठबंधन के दोनों दल रैलियों से लेकर सभी तरह के चुनावी कार्यक्रमों में एक साथ नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed