फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mulayam Singh praises Akhilesh govt.

मुलायम बोले, मात्र तीन साल में पूरे किए पांच साल के वादे

Sun, 02 Aug 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 02 Aug 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh praises Akhilesh govt.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुलायम सिंह यादव ने शनिवार को प्रदेश सरकार के कामकाज की जमकर सराहना की। कहा कि जनता यहां हो रहे अच्छे कामों को महसूस कर रही है। पांच साल के लिए किए गए वादे तीन साल में पूरे कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुलायम सिंह सपा मुख्यालय में राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी, मंडल एवं जिला पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ शिक्षक नेताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जन सामान्य को जितनी सुविधाएं यूपी में मिल रही हैं, उतनी कहीं उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन


यहां मुफ्त पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और गंभीर रोगों के मुफ्त इलाज की सुविधा है। उन्होंने देश की समृद्धि एवं सुरक्षा में शिक्षक एवं सेना की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कहा कि शिक्षक समाज का निर्माण करता है। नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए मार्ग बताता है जबकि सेना सीमा पर कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए भी देश की रक्षा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही न दें बल्कि छात्रों की जिज्ञासाएं भी शांत करें। शिक्षक अपने अंदर हीनभावना लाने से भी बचें। बैठक में संघ की संरक्षक मीनाक्षी कौल, प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय, महामंत्री केदारनाथ तिवारी और जीएस शुक्ल ने विचार रखे।

उन्होंने राजकीय शिक्षकों की समस्याएं से संबंधित नौ सूत्री मांग पत्र सपा मुखिया को दिया। उन्होंने शिक्षकों की मांगों का संज्ञान लेते हुए सरकार से वार्ता कराने का आश्वासन दिया।

मुलायम बोले, मंत्री, व‌िधायक रहते हुए कक्षाएं ली

Mulayam Singh praises Akhilesh govt.

मुलायम सिंह ने कहा-मैं खुद शिक्षक रहा हूं, 16 साल तक पढ़ाया। विधायक और मंत्री रहते हुए भी कक्षाएं लेने जाता था। उन्होंने कहा- सरकारी हों या गैर सरकारी, सभी शिक्षक हैं, उनका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने माना कि शिक्षण संस्थाओं में शिक्षकों की कमी है। वे इस तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे।

सार्वजनिक जीवन में आगे आएं शिक्षिकाएं

सपा मुखिया ने शिक्षिकाओं की सार्वजनिक जीवन में ज्यादा भागीदारी पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का बराबरी का दर्जा देना होगा। अभी भी महिलाओं में साक्षरता की कमी है।

गांवों से पलायन रोकना जरूरी:

सपा मुखिया ने गांवों से हो रहे पलायन को रोकने के लिए गांवों की दशा सुधारने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया और चौधरी चरण सिंह ने कृषि अर्थव्यवस्था में सुधार की बात की थी। उनका मानना था कि कृषि क्षेत्र के सुधार के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। चौधरी साहब ने किसानों में जागृति पैदा की।

देश की मजबूती के लिए पाक से रखें दोस्ती

मुलायम सिंह यादव ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान और बंग्लादेश का महासंघ बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाना है तो पाकिस्तान से दोस्ती रखनी होगी। शासक वर्ग की इसमें रुचि नहीं है पर दोनों देशों की जनता दुश्मनी से तंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed