फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh emotional in party meeting

मेरे अलावा अमर सिंह ही हैं जो सबकुछ जानते हैं: मुलायम

Tue, 22 Sep 2015 08:04 PM IST
Updated Tue, 22 Sep 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh emotional in party meeting

समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मोहन सिंह की पुण्य तिथि पर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुलायम बोले तो खुलकर बोले। उन्होंने अपनी पार्टी की निंदा की तो कई जगह नेताओं की पीठ भी थपथपाई।

विज्ञापन


उन्होंने कि सपा के नेताओं को समाजवाद की ताकत को समझनी चाहिए। लोकसभा में सपा के सिर्फ पांच सदस्य हैं और उन्होंने मोदी को लोकसभा में आने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा सिर्फ मैं था जिसने लोकसभा में प्रधानमंत्री को यह कहने की हिम्मत की, ‘मोदी जी! आपने तो लोगों को ठगा है। पर, पार्टी के किसी एक आदमी ने भी मेरी बात नहीं पकड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपनी यही खिन्नता दिखाते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि दिक्कत तो यही है कि तुम लोग बात पकड़ते ही नहीं। बात पकड़ते तो लोगों के बीच प्रचार करते, ‘मोदी ठग है, मोदी ठग है। उसने लोगों को ठगकर वोट लिया है। इससे माहौल बदल जाता।

मौज काट रहे हैं विधायक और मंत्री?

mulayam singh emotional in party meeting

नेता जी के मुंह से पहले की पीढ़ी और आज की पीढ़ी की सोच-समझ और पार्टी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता में कमी का भी दर्द छलक उठा। उनके निशाने पर पार्टी के विधायक भी आए और मंत्री भी।

उनके दिल में छिपा हुआ दर्द भी उमड़ उठा। दर्द ये कि कि पार्टी के लोग अब उनकी बातों पर ध्यान नहीं देते। कहा, ‘विधायक लोगों के बीच जाते ही नहीं। नेता भी मौज मारते हैं।

जो विधान परिषद और राज्यसभा में पहुंच गए, उन्हें भी फुरसत नहीं। कई बार कह चुका हूं लेकिन ए.सी. और गाड़ियों का मोह ही नहीं छूटता। सुधरने को तैयार नहीं। कौन क्या कर रहा है, जानता सबके बारे में हूं। कहें तो पूरी किताब लिख दूंगा।’

39 से पांच कैसे रहे गए

mulayam singh emotional in party meeting

मुलायम बोले,  ‘पहले हमारे 39-40 सदस्य लोकसभा में थे। पर, आज सिर्फ पांच रह गए। उनमें भी एक ही परिवार के। कोई श्वसुर है तो कोई बहू और कोई भतीजा..। पार्टी में किसी ने इस पर सोचा कि आखिर यह हालत कैसे हो गई।

सोचगे तो तब, जब मालूम हो कि यह पार्टी कितनी मेहनत से बनी है। यह मालूम तब होगा जब पुरानी पीढ़ी के बारे में पढ़ोगे।’ कहा, ‘मैं मॉस लीडर हूं, इसलिए सबके बारे में जानता हूं। बनी बनाई पार्टी मिल गई। सरकार बन गई तो मेहनत करने की जरूरत ही क्या है।’

मुलायम यहीं नहीं रुके। कहा, ‘पार्टी के एक-एक आदमी के बारे में मुझे पता है। इतनी जानकारी किसी को नहीं है। जिन्हें थी उनमें कई लोग हैं नहीं। हमारे अलावा सिर्फ अमर सिंह ही है जो सब कुछ जानते हैं।’

महादेव की बारात है सपा :
मुलायम ने कहा, ‘मुझे तो यहां तक मालूम है कि जिलों के बैठकों में कई जिलाध्यक्ष मेरा नाम तक नहीं लेते। पर, क्या करूं। सबको लेकर चलना है तो कुछ बोलता नहीं। समाजवादी पार्टी तो महादेव की बारात है। किसी के एक आंख है तो किसी तीन हाथ। किसी कान ही नहीं है तो किसी की कुछ अजीबो-गरीब शक्ल।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed