{"_id":"56f795d04f1c1be73cf14d8a","slug":"mulayam-singh-daughter-in-law-aparna-also-fight-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक दंगल में उतरी मुलायम की छोटी बहू अपर्णा, लड़ेंगी चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीतिक दंगल में उतरी मुलायम की छोटी बहू अपर्णा, लड़ेंगी चुनाव
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपर्णा यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी बहू डिम्पल यादव के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की भी राजनीति में एंट्री हो गई है। सपा ने उन्हें लखनऊ कैंट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है।
सपा के प्रमुख प्रवक्ता एवं लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को उनकी उम्मीदवारी की घोषणा की।
इसके साथ ही देश के सबसे बड़े राजनीतिक परिवार के कुनबे में 21वें सदस्य की एंट्री हो गई है। इस परिवार के 6 सांसद, 2 विधायक, तीन जिला पंचायत अध्यक्ष और दो ब्लाक प्रमुख हैं। कई सदस्य दूसरे पदों पर हैं।
मोदी की तारीफ कर आई थीं चर्चा में
अपर्णा मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं। क्लासिकल सिंगर होने के साथ सोशल वर्कर भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफाई अभियान की प्रशंसा कर वे चर्चा में आईं थी।

इसलिए दी गई लखनऊ कैंट सीट
इस विधानसभा क्षेत्र में पहाड़ी वोटों की खासी तादाद है। अपर्णा के पहाड़ से जुड़ाव को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है। अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट वरिष्ठ पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रदेश के सूचना आयुक्त हैं।
जहां से प्रत्याशी बनाया, वहां कभी नहीं जीती सपा
अपर्णा यादव को सपा ने लखनऊ कैंट की जिस सीट से विधानसभा उम्मीदवार बनाया है, वहां से सपा कभी भी चुनाव नहीं जीत पाई है। फिलहाल कांग्रेस की रीता बहुगुणा जोशी यहां से विधायक हैं।
अब तक हुए चुनाव में कांग्रेस 7 बार तो भाजपा 5 बार विजयी रही है। पिछले चुनाव में तो सपा उम्मीदवार सुरेश चौहान चौथे स्थान पर रहे थे।