फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mulayam singh could not meet gayatri prajapati.

ईद पर गायत्री से नहीं मिल सके मुलायम, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

Mon, 26 Jun 2017 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Jun 2017 06:35 PM IST
विज्ञापन
mulayam singh could not meet gayatri prajapati.
मुलायम सिंह यादव

सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ईद के मौके पर पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से जेल में मुलाकात करना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने नियमों का हवाला देकर उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। अब संभावना जताई जा रही है कि मुलायम मंगलवार को जेल जाकर मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मुलायम ईद के मौके पर गायत्री से मुलाकात करने जेल जाना चाहते थे। उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी थी। जिलाधिकारी ने ईद के दिन जेल में अवकाश होने का हवाला दकर मुलाकात से मना कर दिया।
विज्ञापन


बताया कि ईद के दिन किसी कैदी से मुलाकात नहीं कराई जा सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री को रोके जाने की सूचना मिलने पर राजनैतिक गलियारे में हलचल मच गई। बताया गया है कि जिलाधिकारी ने मंगलवार को मुलाकात कराने का प्रस्ताव दिया जिस पर मुलायम भी सहमत हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ जेल अधीक्षक का न होना भी बना कारण

mulayam singh could not meet gayatri prajapati.

लखनऊ के गोसाईंगंज स्थित कारागार केवरिष्ठ जेल अधीक्षक का तबादला दो दिन पहले हो गया। प्रशासन ने उन्हें गोसाईंगंज से रिलीव भी कर दिया।

नए वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय सोमवार को कार्यभार ग्रहण करने वाले थे। दोपहर तक वह नहीं पहुंचे थे। मुलायम को अनुमति न दिए जाने के पीछे इसे भी एक कारण के  रूप में देखा जा रहा है।

नियमानुसार वरिष्ठ जेल अधीक्षक केपास ही विशेष परिस्थितियों में मुलाकात कराने का अधिकार है। यहां जेल अधीक्षक न होने के कारण यादव को अनुमति नहीं दी जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed